Bounsi News: अंचलाधिकारी के द्वारा दिव्यांग महिला को दिया गया बंदोबस्ती परवाना

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी के कार्यालय वेशम में 3 वर्षों से परेशान दिव्यांग महिला को अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बंदोबस्ती परवाना सौंप दिया। बंदोबस्ती परवाना मिलने से दिव्यांग महिला ज्ञानी देवी जो 3 वर्षों से परेशान थी। महिला जिला तक के कार्यों का चक्कर लगा चुकी थी। उसके चेहरे पर अब खुशी झलक रही है। प्रखंड क्षेत्र के डुमरीथरी गांव की दिव्यांग महिला मुकेश राम की पत्नी ज्ञानी देवी ने बताया कि, वह पिछले तीन वर्षों से परेशान थी। लगातार कार्यालय के चक्कर लगाते लगाते थक चुकी थी। 

जिला से लेकर आंचल तक का चक्कर अब तक लग चुकी थी। बताया जाता है कि, वह तत्कालीन अंचलाधिकारी के पास भी पहुंची थी लेकिन वहां भी उन्हें निराशा हाथ लगी थी। परंतु वर्तमान अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता के द्वारा पूरे मामले की पड़ताल कर बंदोबस्ती का परवाना दिव्यांग महिला को सौंप दिया गया है। अब भूमिहीन गरीब दिव्यांग महिला को रहने में परेशानी नहीं होगी। अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया की, बंदोबस्ती परवाना मिल जाने के बाद इन्हें सरकार द्वारा निर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना का भी लाभ मिल पाएगा।

रौशन कुमार,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें