Chandan News: जश्न मनाते हुए काम पर लौटी सीएचसी चान्दन की आशा कार्यकर्ता

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आशा एवं आशा फैसिलिटेटर की 32 दिनों की हड़ताल के बाद रविवार 13 अगस्त को समाप्त हो गई। बता दें कि अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर  आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संयुक्त संघर्ष मंच के आवाह्वन पर 12 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई थी। आशा कर्मी हड़ताल पर रहने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली में मच गया था। जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग के राज्य सचिव के द्वारा आशा कर्मियों के ऊपर दमन करने का रूख अपना लिये थे, बावजूद आशा एवं आशा फैसिलिटेटर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर डटी रही। अंत में 12 अगस्त को संघ के शीर्ष नेता के मौजूदगी में डिप्टी सीएम सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के आश्वासन पर राज्य के सभी हड़ताल पर बैठी आशा कार्यकर्ता हड़ताल समाप्त कर वापस काम पर लौट गई है। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चान्दन की आशा संघ के प्रखंड अध्यक्ष गायत्री देवी एवं प्रखंड सचिव अंजू देवी आदि के संयुक्त में काम पर वापस लौटने की हस्ताक्षर युक्त आवेदन प्रभारी चिकित्सक डॉ एके सिन्हा को सौप दिया। और अपनी जीत की खुशी जाहिर करते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए मिठाई बांटी। साथ ही साथ 

इस जीत की खुशी में आशा कार्यकर्ता अपने समूह में स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव को गीत गाकर सम्मानित किया। इस दौरान बिहार राज्य जन स्वास्थ्य कर्मचारी आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ (सीटू) बांका के जिला अध्यक्ष अजय कुमार चौहान ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री द्वारा ₹2500 प्रति माह पारितोषिक शब्द बदलकर मानदेय देने का वादा के बाद राज्य की सभी आशा कर्मी वापस अपने काम पर लौट आई है आशा कार्यकर्ताओं की गैर मौजूदगी में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो रही थी अब सुचारू रूप से चालू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि 12 जुलाई से जारी संघर्ष के बाद हमें यह जीत मिली है सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को समझ कर उन्हें प्रतिमाह 2500 सौ ₹ मानदेय देने का आश्वासन दिया है। साथ ही अन्य प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया है। जो आशा कर्मियों की बड़ी जीत है। उन्होंने बताया कि पिछले सरकार ने वादाखिलाफी करते हुए 38 दिनों का हड़ताल समाप्त कराने को लेकर 1000 रुपैया मानदेय देने की बात कही गई थी।  लेकिन भाजपा सरकार की स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने आशा कर्मियों को ठगने का काम किया और मानदेय शब्द को बदलकर परितोषित कर दिया था। लेकिन सरकार ने राज्य की आशा कार्यकर्ताओं की मांग को जायज ठहराते हुए मांग स्वीकार किया। जो सितंबर माह से ₹2500 प्रति माह वेतन के रूप में देने की घोषणा की है। इस मौके पर चांदन वीडियो राकेश कुमार ने जश्न मना रही आशा कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर साधुवाद दिया। और आशा कार्यकर्ताओं ने चान्दन बीडिओ राकेश कुमार, प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर एके सिन्हा, बीसीएम संजय कुमार आदि चिकित्सक को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष आशा फैसिलिटेटर गायत्री देवी, आशा संघ के प्रखंड मंत्री अंजू देवी, उपाध्यक्ष प्रभावती देवी, प्रखंड सचिव रेखा देवी गीतांजलि देवी फैसिलिटेटर उर्मिला देवी मीना देवी आशा सुनीता देवी गीता देवी ममता झा यशोदा देवी सुधा कुमारी शोभा कुमारी आदि दर्जनों आशा कर्मी मौजूद थे।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें