Mahagama news - प्रदेश में भ्रष्टाचार व लूट खसोट की सरकार उखाड़ फैकना है.........बाबूलाल मरांडी।


ग्राम समाचार महागामा (गोड्डा)।झारखण्ड में गठबंधन कि सरकार चल रही है  जो चुनाव से घोषणा किया था हमारी सरकार बनी तो बेरोजगारों को  रोजगार देगे रोजगार भत्ता देने की बात कही थी चार वर्ष बीत गया  अबतक  ना रोजगार दिया नाही भत्ता दिया।   आज यहां अपराधी सिर चढ़ कर बोल रहे है अपराधी बेखोप घटना को दे रहे है। प्रदेश में पुलिस को वसूली पर लगा रखा है। अगर सरकार के विरोध में बात करती है तो उसे झूठे केश में  फसा कर के प्रेशान करते है।  आज मुख्य मंत्री के विधान सभा क्षेत्र  में  केन्द्र सरकार राशन भेजती है  वो उस राशन को  बाटने के बजाय बचने का काम करती है। बिरोध करने पर जेल भेज देते है। झारखंड को अगर अपराध मुक्त,भ्रष्टाचार मुक्त बनान है तो हेमन्त सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।



उन्होंने कहा कि सेकड़ो आदिवासी का जमीन को नाम बदल बदल कर लुटा है।  जो जाली काम करते हो उससे कैसे उम्मीद कर सकते है जनता का भलाई कर सकते है। 

सुक्रवार संकल्प यात्रा के दूसरे दिन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी  महागामा के बसुआ चौक पर संकल्प यात्रा के दौरान कही।


उन्होंने संथाल परगना में हो रहे बंगला देशी एवं रोहनिया के घुसपैठ को लेकर चिंता जाहिर की। कहा कि हमारी सरकार बनती है तो ऐसे घुठपैठयो को वाहर करने का काम करेंगे साथ ही वैसे लोगो पर भी कार्यवाही करेंगे जो घुसपैठयो को संरक्षण देने का काम किया है। 

इससे पूर्व कार्य कर्ताओ ने  पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, सांसद निशिकांत दुवे, गोड्डा विधायक अमित मंडल, राजमहल विधायक अनंत ओझा, पूर्व विधायक असोक भगत को अंग वस्त्र  एवं  फूलो का हार पहना कर स्वागत किया।


सांसद निशिकांत दुवे ने कहा जो केंद्र के द्वारा  योजना को स्वीकृत किया है उसे राज्य सरकार लटका कर रखा है। उन्होंने कहा कि दुमका,जामताड़ा,गोड्डा  साहिबगंज जिले को जबतक विकसित जिला नही बना देते तबतक चैन से नही बैठेगे। साथ कहा जबतक बाबूलाल जी को मुख्य मंत्री नही बना देते भाजपा कार्यकर्ता चैन से बैठने बाले नहीं है।



वही पूर्व विधायक असोक कुमार ने कहा कि  चार साल  बीत गए  एक किलो मीटर भी पीडब्ल्यू से रोड नही बनी   सिर्फ कमीशन खोरी चल रही है।  उन्हों कहा कि सांसद द्वारा स्वीकृत सैनिक स्कूल दुमका जा रही है। ये यहां के जनता के लिए दुर्भाग्य की बात है।


वही अमित मंडल ने कहा कि  भारती जनता पार्टी के शासन काल में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी बर्तमान बिधायक ने चुनाव से पहले महागामा  को नया महागामा बनाने की बात कही थी लेकिन जितने के बाद वे अपने विधान सभा समय न देकर अन्य विधान सभा में कटआउट लगा रहे है। आज हर विभाग में दलाली की प्रथा चल रही है। 


उन्होंने कहा कि पूर्व से जो विकास का कार्य हुआ है वो वहां फीता काटने के लिए पहुंच जाती है। उनके पास कोई कार्य नहीं है। 


उन्होंने  लोक सभा सहित जिले के तीनों  विधान सभा सीटो पर कमल खिलाने की जनता से अपील की।


वहीं निरंजन सिन्हा ने बर्तमान सरकार को गिट्टी वालू लूट की सरकार कहा ऐसे सरकार को उखाड़ फैकना है।


वही असोक सिंह ने प्रदेश में बर्तमान सरकार को अराजकता फैलाने तथा प्रदेश का खनिज संपदा को लूट खसोट करने वाली सरकार कही।


जिला अध्यक्ष  राजीव मेहता ने कहा सरकार बनने से पहले हेमन्त सोरेन ने जो वादा किया था चार वर्ष बीत जाने के बाद एक भी वादा पूरा नही किया  सिर्फ सिंडिकेट के  माध्यम से द्वारा लूट खसोट में लगी हुई है।


मौके पर  प्रदेश महा मंत्री बालमुकुंद साह, सूर्यनारायन सिन्हा सहित पूर्व जिला अध्यक्ष के आलवे सभी मंडल अध्यक्ष मंच मोर्चा के अध्यक्ष सहित हज्जारो ग्रामीण उपस्थित थे।


ब्यूरो रिपोर्ट  ग्राम समाचार , महागामा (गोड्डा)।

Share on Google Plus

Editor - कैलाश शर्मा, विशेष संवाददाता।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें