Mhagama news - हर घर तिरंगा लगाने कार्यक्रम को लेकर लोगो मे उत्साह का माहौल।


ग्राम समाचार महागामा (गोड्डा)। हर घर तिरंगा लगाने कार्यक्रम को लेकर लोगो मे उत्साह का माहौल।

वहीं भाजपा नेता असोक सिंह ने कहा कि किसी देश का आधिकारिक झंडा उस पूरे देश का प्रतीक होता है। यह प्रतीक एक ही छवि में देश के अतीत, वर्तमान और भविष्य को दर्शाता है। जिस तरह एक झंडा किसी देश का प्रतिनिधित्व करता है उसी तरह हमारा राष्ट्रीय झंडा भारत देश का प्रतिनिधित्व करता है। 


उन्होंने कहा कि हमारे लिए हमारे राष्ट्रीय झंडे के बहुत मायने हैं। यह हमें गौरवान्वित महसूस कराता है। हमारे झंडे को और अधिक महत्वपूर्ण बनाने के लिए भारत में एक अभियान “हर घर तिरंगा” शुरू किया गया है।हर घर तिरंगा अभियान आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारत की आजादी के 75 साल के गौरवशाली उपलब्धि के उपलक्ष्य में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा चलाया गया एक अभियान है। जो जन जन के अंतः कारण में  देश प्रेम की  भावना को जगाना है , पिछले वर्ष की तरह इस बार भी "हर घर तिरंगा" लहराना है।


उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा पहल का मुख्य उद्देश्य भारत के हर एक नागरिक के दिल में देशभक्ति की भावना को ओत-प्रोत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत सभी भारतवासियों को तिरंगे के महत्व के बारे में जागरूक करें क्योंकि देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सभी भारतीयों के लिए गौरव का प्रतीक होता है।


 पहले स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज केवल संस्थागत और औपचारिक कार्य तक ही सीमित था लेकिन अब हर घर तिरंगा पहल के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज को हर एक देशवासी से व्यक्तिगत रूप से जोड़ा जाएगा। जब हर एक नागरिक अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराएगा तो यह एक राष्ट्र के रूप में हमारी प्रतिबद्धता को दिखाएगा।


इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी देशवासियों में देशभक्ति की भावना प्रबल होगी राष्ट्रीय ध्वज के प्रति लोग जागरूक भी होंगे और तिरंगे के प्रति लोगों का सम्मान भी बढ़ेगा। हर घर तिरंगा पहल के अंतर्गत सभी भारतीयों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना चाहिए. राष्ट्रीय ध्वज फहराने से देश में फैली हुई जाति, पंथ और धर्म की विचारधारा को दरकिनार करते हुए प्रत्येक नागरिक के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाना है। देश का कोई भी नागरिक तिरंगे को अपने घर पर प्रदर्शित कर सकता है लेकिन सभी नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की गरिमा और सम्मान को बनाए रखना होगा।


इस स्वतंत्रता दिवस  के उपलक्ष में देश के सभी नागरिक राष्ट्रीय ध्वज को अगर अपने घर पर फहराएंगे तो तिरंगा ना केवल व्यक्तिगत संबंध का प्रतीक बनेगा अपितु पूरे राष्ट्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में प्रदर्शित करेगा। जिससे कि लोगों के दिलों में राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता बढ़ेगी और देशभक्ति की भावना भी चरम स्तर पर पहुंच जाएगी। इसलिए हम सभी भारत वासियों को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक इस स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने अपने घरों में तिरंगा फहराये और आसपास के लोगों को भी तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करें. और तिरंगे के साथ हर घर तिरंगा डॉट कॉम पर अपनी सेल्फी भी आवश्य लोड करें ।


अंत में उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत के प्रति और हमारे देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान प्रकट करने का अभियान है। यह अभियान हर भारतवासी के दिलों में देशभक्ति के जज्बे को धार देगा। हम सभी भारत वासियों को इस अभियान के अंतर्गत बहुत ही बड़ी मात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। हम सभी को इस बात का प्रण लेना है कि हमें अपने घर पर स्वतंत्रता सप्ताह में तिरंगा फहराना ही फहराना है।

ब्यूरो रिपोर्ट, ग्राम समाचार महागामा (गोड्डा)। 

Share on Google Plus

Editor - कैलाश शर्मा, विशेष संवाददाता।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें