Rewari News : चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को लेकर अमित स्वामी ने इसरो की टीम को बधाई दी

यंग मैंस एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एशियाई बॉडीबिल्डिंग एवं फिजिक्स स्पोर्ट्स फेडरेशन के महानिदेशक अमित स्वामी ने इसरो द्वारा चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक स्थापित करने के उपलक्ष में संस्था के ऑटो मार्केट स्थित कार्यालय में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस अवसर पर अपने संबोधन में अमित स्वामी ने कहा कि भारत और इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन इसरो के कुशल अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने चंद्रयान 3 को स्थापित कर पूरे विश्व में अपनी तकनीकी व कार्य कुशलता का अद्भुत प्रमाण दिया है व अंतरिक्ष के इतिहास में अमित छाप छोड़ी है। 



अमित स्वामी ने इसरो के प्रमुख वैज्ञानिक सोमनाथ व उनकी टीम को बधाई प्रेषित करते हुए कहा है कि इसरो ने अपनी अपार मेहनत, लगन व तकनीक से इस असंभव कार्य को संभव कर दिखाया है। चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर चंद्रयान-3 को स्थापित करने वाला भारत विश्व में प्रथम राष्ट्र बन गया है। अमित स्वामी ने इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ में उनकी टीम को हार्दिक बधाई प्रेषित की है। अमित स्वामी ने कहा कि प्रथम दो चरणों में चंद्रयान 1 में चंद्रयान 2 की असफलता के बाद भी भारत में इसरो के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने हार नहीं मानी और चंद्रयान 3 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक स्थापित कर इतिहास रच दिया। उन्होंने कहा कि वह प्रयास करेंगे कि बेंगलुरू स्थित इसरो मुख्यालय जाकर संस्था एवं रेवाड़ी की ओर से इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ व उनकी टीम को रेवाड़ी की स्पेशल बर्फी भेंट करेंगे। इस अवसर पर प्रवीण यादव, कुलदीप शर्मा, सोनू यादव, मनीष गुप्ता, ललित गुप्ता, सुरेश शर्मा, जयवीर सिंह, ईश्वर पहलवान, पारस चौधरी, सचिन, जितेंद्र कुमार, रोहतास यादव, मनोज यादव, मोहित, मोहनलाल गुप्ता, श्यामलाल सेठी शर्मा व शशि यादव आदि उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें