Rewari News : सर्व कर्मचारी संघ ने लिपिक वर्ग की हड़ताल का समर्थन कर ज्ञापन सौंपा

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला रेवाड़ी ने लिपिक वर्ग हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कि हड़ताल का सर्मथन करते हुए श्री मनोहर लाल खट्टर हरियाणा सरकार चंडीगढ को जिला उपायुक्त महोदय के द्वारा 35400 कि मांग जो हरियाणा एजुकेशन मिस्ट्रीयल एसोशिएशन यूनियन सम्बंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने 477 दिन के लंम्बे आंदोलन के बाद जो सरकार से बात मनवाई गई थी बेसिक वेतन मान 35400 का नोटिफिकेशन जारी कराने के लिए धनराज जिला प्रधान कि अध्यक्षता में ज्ञापन सौंपा गया। 



इससे पहले कर्मचारीयों ने अपनी सभा कि जिसका संचालन सुमित्रा देवी वरिष्ट उपप्रधान सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान रेवाड़ी ने किया। कर्मचारियों को संम्बोधित करते हुए सर्व कर्मचारी जिला प्रधान ने कहा 'कि हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल एसोशिएसन और सर्व कर्मचारी संघ ने 2012 में सरकार से आंदोलन करने के उपरांत अपनी मांग 35400 मूल वेतन मनवाया था। प्रदेश में चुनाव का माहोल देखते हुए मौजूदा BJP सरकार ने अपने मुख्य मांग पत्र पर लिखित में दिया था कि हम यदि सत्ता में आते हैं। तो हम 35400 कि मांग को पूरा करेगें और ये मांगे जायज हैं। प्रदेश कि आवाम और मुलजिमात कि जमात ने इनकी बातो में आकर इनको प्रदेश कि कमान सत्ता पर काबिज किया लेकिन सत्ता पाने के बाद ये लोग अपने किये हुए वादे भूल गए इससे ये साफ जाहिर होता है। कि BJP सरकार कि कथनी और करनी में बडा फर्क हैं। सुमित्रा देवी ने अपने मंच संचालन में कहा कि सरकार हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल लिपिक वर्ग का सब्र का इम्तिहान लेने का कोशिश ना करे और इस मांग को जल्द से लागूं करे। हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोशिएशन के जिला प्रधान ब्रह्मप्रकाश यादव ने कर्मचारियों को संम्बोधित करते हुए कहा कि पहले तो कर्मचारी जमात अपनी मांगो को लेकर सरकार से आंदोलन करता है। और फिर सरकार के द्वारा मानी हुई उसी माँग को लागू कराने के लिए भी आंदोलन करना पड़ता है। ये बडी शर्म और निंदनीय बात है और इससे सरकार का दोहरा चरित्र चेहरा साफ नजर आता हैं। पवन कुमार यादव जिला सिंचाई विभाग ने कर्मचारियों को संम्बोधित करते हुऐ कहा कि सरकार सरासर कर्मचारी जमात के साथ अन्याय कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के राज में बेरोज़गारी और महँगाई में भारी इजाफा हुआ है इससे प्रदेश में अंशांति का माहौल और हर वर्ग सरकार के खिलाफ सड़क और ससंद के घेराव तक कि आंदोलन कर चुका है। निम्नलिखित कर्मचारी नेताओ ने भी सभा में कर्मचारियों को संम्बोधित किया। मोहन लाल बावल ब्लाक सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान, बिजेन्द्र सिंह रंगा हरियाणा ऐजुकेशन मिनिस्ट्रियल प्रधान, विजय कुमार जाटूसाना पूर्व जिला प्रधान चतुर्थ श्रेणी यूनियन, होशियार सिंह खोल ब्लाक उप प्रधान, रामकुवाँर CITU, रामचन्द्र CITU जिला सचिव, सुरेन्द्र कुमार यादव हेमसा वरिष्ठ नेता रेवाड़ी, महिपाल सिंचाई विभाग, राजकुमार ग्रामीण सफाई कर्मचारी प्रधान आदि उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें