Banka News: 5 प्रेमी पति को धोखा देकर, युवती ने रचाई छठे प्रेमी से शादी, प्रेमी के साथ विवाहित महिला ने थाने में किया सरेंडर

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। रजौन प्रखंड क्षेत्र के सुबखा गांव की रहने वाली शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ मंगलवार को रजौन थाना में सरेंडर किया है। 6 सितंबर को दोनों घर से फरार हो गए थे। महिला के पति सुबखा गांव निवासी दयानंद यादव ने अपने ही गांव के सूरज झा नामक युवक पर अपहरण किए जाने का आरोप लगाया था। महिला ने पुलिस से प्रेमी के साथ रहने की बात कही। जानकारी के अनुसार बौंसी थाना क्षेत्र कालाकोला गांव निवासी मित्तन यादव की पुत्री गीता देवी की शादी 2021 में पहले सूबखा गांव के एक युवक पंचानंद यादव के साथ हुई थी। लेकिन महिला प्रेमी के साथ भागने से तीन माह पूर्व सूरज झा से वह प्यार करती थी। प्यार होने के बाद पति से छुप-

छुप कर मिलती थी। महिला गीता देवी ने बताया कि उन्होंने सूरज के साथ भाग कर 6 सितंबर को जेठौर मंदिर में शादी कर लिया है। शादी के बाद वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। प्रेमी को पाने के लिए वह महिला अपने पूर्व पति को तलाक देने के लिए तैयार है। वहीं पूर्व पति पंचानंद यादव ने कहा कि इस महिला का पूर्व में भी छह बार घर से भाग कर शादी कर चुकी है। महिला एवं प्रेमी दोनों ग्रामीण रिश्ते में देवर भाभी लगते हैं। महिला के पूर्व पति का यह भी कहना है कि वह जिसके साथ खुश रहे हमें कोई दिक्कत नहीं है। घर से भागने के बाद पुलिस दबाव के बाद दोनों पुलिस के सामने हाजिर हुए। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस दबिश में प्रेमी युगल ने मंगलवार थाने में समर्पण कर के पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगायी है। दोनों प्रेमी जोड़े को न्यायालय भेज दिया जाएगा।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें