Banka News: कुआं में दो अज्ञात शव की गई बरामद ,क्षेत्र में सनसनी,शव की की गई शिनाख़्त

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंगलीशमोड़ शंभूगंज मुख्यमार्ग के बल्लीकित्ता चौक के समीप सड़क किनारे एक पुराने कुएं में दो अज्ञात व्यक्ति के शव की सूचना फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शुक्रवार की सुबह आस पास के लोगों को दुर्गंध होने पर स्थानीय लोगों ने कुएं के पास जाकर देखा तो कुएं में दो व्यक्ति का शव पानी में तैरता नजर आ रहा था। घटना की जानकारी आस पास फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस को सूचना मिलते ही एस आई जनार्दन सिंह सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। कुँआ से मिली दो युवको की शव का शिनाख़्त कर लिया गया है। शव के पास मिली मोबाईल से शव की शिनाख़्त की गई। शव की शिनाख़्त अमरपुर थानाक्षेत्र के धन्नीचक वार्ड नंबर दो निवासी उपेन्द्र यादव का पुत्र सुरज उर्फ सुर्या यादव तथा बड़ी सिहुड़ी वार्ड नंबर तीन निवासी दिलिप मंडल का पुत्र राजा मंडल के रूप में हुई। घटना की सुचना थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने मृतक के परिजनो को दिया। सुचना मिलते ही मृतक के परिजन दहाड़ मारते हुए बांका पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गये। उधर दुसरी तरफ घटना की जानकारी मिलते ही बांका प्रभारी पुलिस अधीक्षक अमीत रंजन घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का मुआयना करते हुए मौजूद पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा 





निर्देश दिया। मौके पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुँआ से मिली दोनो अज्ञात शव का पहचान कर लिया गया है। घटना की हर पहलु की बारिकी से जांच किया जा रहा है।जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफ़ाश कर लिया जायेगा। कुऐं से मिली दो युवक की शव से जहां एक तरफ मृतक के परिजनों में कोहराम मची हुई है तो वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र में दोहरी हत्याकांड को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। घटना के बाद मृतक के गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक राजा मंडल के गांव सिहुड़ी के ग्रामीणो ने बताया कि मृतक मां -बाप का इकलौता चिराग था। चार माह पूर्व ही राजा गुजरात से वापस अपने गांव आया था जहां मेहनत मजदुरी तर वह अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता आ रहा था। तीन दिन पुर्व वह घर से बाहर जाने की बात कहकर निकला था और शुक्रवार की सुबह उनकी मौत की सुचना मिली। घटना से जहां एक तरफ मृतक की मां रीना देवी का रो -रोकर बुरा हाल हो रही है तो वही दुसरी तरफ ग्रामीण भी पुरी तरह आश्चर्य चकित है। यही हाल धन्नीचक गांव के मृतक सुर्या यादव के परिजनो की हो रही है। मृतक की मां हेमलता देवी समेत अन्य परिजनो का रो -रोकर बुरा हाल हो रही है तो वहीं ग्रामीण भी हतप्रभ नजर आ रहे हैं। ग्रामीणो ने बताया कि मृतक सुर्या आठ दिन पुर्व ही दिल्ली से अपने घर आया था। तीन दिन पुर्व ही वह गायब हुआ और शुक्रवार को उनकी मौत की सुचना मिली। ग्रामीणो ने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से हत्याकांड में शामिल अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग किया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि घटना को लेकर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ किया जा रहा है। जल्द ही हत्याकांड मामले का पर्दाफ़ाश कर दिया जायेगा।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें