Banka News: विदाई समारोह का किया गया आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। राजौन प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय सिंहनान के प्रांगण में शनिवार को विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खेल शिक्षक प्रेमा कुमारी को नाम आंखों से विदाई दी गई। बताया गया कि, इन्होंने अपना विद्यालय में 17 साल तक योगदान दिया। इसके पूर्व कार्यक्रम का भूतपूर्व जिला परिषद सदस्य उमेश प्रसाद वर्मा उर्फ पप्पू वर्मा, वर्तमान उप मुखिया पवन पासवान, प्रधान शिक्षक भगवान तांती, वरीय शिक्षक मनोहर राय एवं किरण कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रचलित कर किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन करने का काम शिक्षा समिति के पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर रजक के द्वारा किया गया। मौके पर विद्यालय परिवार की ओर से प्रेमा कुमारी को अंग वस्त्र भेंट किया गया। साथ ही पूर्व पार्षद उमेश वर्मा के द्वारा भी अंगवस्त्र देकर विदाई दी गई। वहीं शिक्षा समिति के सचिन रूबी कुमारी के द्वारा भी अंग वस्त्र देकर प्रेम कुमारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक भगवान तांती ने कहा कि, शिक्षक एक छात्र को अपने चरित्र 


को आकार देने और उसके भविष्य के उज्जवल बनाने में मदद करते हैं। वह हमें इस दुनिया में मजबूती से खड़े रहकर मुकाबला करने योग्य बनाने में सक्षम बनाते हैं। ताकि हम समझदारी से हमारे रास्ते में आने वाली कई चुनौतियों से निपटने में सफल हो सके। साथ ही पूर्व जिला परिषद उमेश कुमार वर्मा उर्फ पप्पू वर्मा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि, शिक्षक वह मार्गदर्शक होते हैं जो हमें सफलता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने हमें न सिर्फ पढ़ाया है बल्कि जीवन के महत्वपूर्ण पाठ सिखाए हैं। उनके बिना हमारा जीवन अधूरा है। बताया गया कि खेल शिक्षक प्रेम कुमारी का स्वभाव बहुत ही विनम्र और सभी से मिलनसार रहते हुए अपना कार्यकाल पूरा किया। इस मौके पर शिक्षा सेवक विकास रजक, देवघर रजक, शिक्षक रोहित सिन्हा, सुलेखा देवी, रचना सिंह, स्मृति झा, वंदना दास, रमन आनंद, सपना भारती सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें