Banka News: शादी के नियत से नाबालिक का अपहरण मामले में प्राथमिकी दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। शादी के नियत से बहला फुसला कर अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है। घटना धनकुंड थाना क्षेत्र के अस्सी मकैता अंतर्गत बिहारपुर गांव का है। जिस बाबत नाबालिक लड़की की मां ने लिखित आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार बांका जिला के धनकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत अस्सी मकैता के बिहारपुर गांव निवासी उपेंद्र राम की 48 वर्षीय पत्नी सुलेखा देवी ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री को शादी की नीयत से बहला फुसला कर अपहरण कर लेने का आरोप गांव के ही पांच लोगों पर लगाते हुए लिखित आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। नाबालिक लड़की की मां ने लिखित आवेदन में बताया है कि, वह दिनांक 19/9/2023 को करीब 7:00 बजे सुबह अपने पति उपेंद्र राम के साथ धान का कमानी करने किसमिचक बहियार गई थी। इधर घर पर उसकी पुतहू सपना कुमारी और 16 वर्षीय पुत्री थी। दोनों धान का कमानी कर करीब 11:00 बजे घर वापस लौटे तो देखा की पुत्री घर पर नहीं है। तब सुलेखा देवी ने अपनी पुतहू सपना कुमारी से पूछा कि पुत्री कहां है। दिखाई नहीं दे रही। इस पर पुतहू ने कहा कि उनकी पुत्री फुआ दुलो देवी के यहां गांव में ही गई है। यह जानने के बाद जब काफी देर बीत गई। पुत्री घर वापस नहीं आई तो सुलेखा देवी ने 


स्वयं अपने ननद दुलो देवी के घर जाकर खोजबीन करनी प्रारंभ कर दी। जब वह अपनी ननद के यहां पहुंची और पूछा कि मेरी पुत्री यहां आई है तो ननद ने कहा कि, तुम्हारी पुत्री यहां नहीं आई है। घबराकर काफी खोजबीन की गई। लेकिन पुत्री का कहीं पता नहीं चल पाया। दिनांक 27/9/2023 को पता चला कि, गांव के ही घर के बगल के लड्डू राम 17 वर्षीय पुत्र भगवत कुमार ने शादी के नियत से बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया है। इस घटना को स्वर्गीय किशोरी राम का पुत्र गुलाबी राम की 55 वर्षीय पत्नी मनोरमा देवी, लड्डू राम की 40 वर्षीय पत्नी सिंधु देवी, सभी बिहारपुर अस्सी मकैता थाना धनकुंड जिला बांका के द्वारा अंजाम दिया गया है एवं नरेश राम का 22 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के सहयोग से पुत्री को बहला फुसला कर गांव से कहीं अन्य जगह अपहरण कर पहुंचा दिया गया है। जिस बाबत नाबालिक लड़की की मां ने लिखित आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें