Banka News: अमरपुर के पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रसाद सिंह कुशवाहा भाजपा में शामिल,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दिलाई सदस्यता

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। बांका की राजनीतिक में फिर से एक नया जनादेश की ओर अटकलें तेज हो गई है। मालूम हो कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमरपुर के लगातार 15 वर्षों तक विधायक रहे सुरेंद्र प्रसाद सिंह कुशवाहा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की खबर फैलते ही राजनीतिक दलों के साथ साथ राजनीतिक दिग्गजों में भी अटकलों का बाजार गर्म हो गया है तो वहीं दूसरी तरफ सुरेंद्र प्रसाद सिंह कुशवाहा के समर्थकों में खुशी साफ देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार को पटना विद्यापति भवन  में आयोजित समरसता समारोह कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के अध्यक्षता में पूर्व मंत्री बिहार सरकार अमरपुर के पूर्व विधायक रहे सुरेंद्र प्रसाद सिंह कुशवाहा को  भाजपा का पट्टा एवं भारतीय जनता पार्टी परिवार में 


जोड़ने का कार्य किया गया। इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री  सह राज्यसभा सांसद सुशील मोदी , केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, पूर्व मंत्री मंगल पांडे, राष्ट्रीय मंत्री ऋतु राज सिन्हा, पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक अनिल कुमार, एवं भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे। सुरेंद्र प्रसाद सिंह कुशवाहा के साथ सैकड़ों की संख्या में बांका जिला के कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली। बता दे कि सुरेंद्र प्रसाद सिंह कुशवाहा पूर्व में अमरपुर विधानसभा से 1995, 2000, 2005, 2010 एवं बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे 1997-2000 ई० थे, विधानसभा के सभापति भी पूर्व में रहे है। पूर्व मंत्री कुशवाहा को भाजपा में शामिल होने की चर्चा बांका लोकसभा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें