Rewari News : सेवा भारती संस्था द्वारा राजा वाटिका में महिला गोष्ठी का आयोजन किया गया



सेवा भारती द्वारा राजा वाटिका में महिला गोष्टी का अयोजन किया गया। महिला गोष्टी के इस कार्यक्रम मे श्रुति शर्मा प्रधानाचार्य व सेवा भारती भिवानी विभाग अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, डॉ. सुमन यादव व राजेश रानी उपस्थित रही। श्रुति शर्मा ने सेवा भारती समाज में सेवा के जो कार्य कर रही है उसकी जानकारी दी। महिलाओं को स्वालम्बी बनाने के कार्यो के प्रति प्रेरित किया। उपस्थित महिलाओ को सेवा भारती से जुड़ने को प्रोत्साहित किया। डॉ. सुमन यादव ने महिलाओं को स्वास्थ संबंधि विषय की पूर्ण जानकारी दी और समाधान हेतु अच्छे डॉक्टर से परामर्श की सलाह भी दी।  राजेश रानी ने महिलाओं को  अत्मियता से स्वस्थ् के संबंद मे पूर्ण जानकारी दी। 



नरेंद्र जी ने सेवा भारती के  संस्कार, शिक्षा, स्वास्थ, स्वलंबन, सामाजिक, कार्यो के विषय मे विस्तार से चर्चा की। बारिश के बावजूद महिला गोष्ठी काफी लम्बे समय तक चली। बेटियो माताओं  तथा बहनो ने कार्यक्रम का भरपुर लाभ उठाया। 



इस अवसर पर सेवा भारती के नगर अध्यक्ष आचार्य राम तीर्थ, उपाध्यक्ष सुभाष मेहता व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, कवर लाल, महावीर प्रसाद और कन्हैया लाल शर्मा, समाज सेवी महेश यादव द्वारा स्टेज आदि की सम्पूर्ण व्यवस्था से भरपुर सहयोग किया। महिला गोष्टी में शिव कुमार, ललित कुमार, विवेक जी ने कार्यक्रम में आकर कार्यक्रम की शोभा ही नहीं बढ़ाई बल्कि पुरी टीम का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में उपस्थित माता बहनो व समाज के गणमान्य लोगो को प्रयाप्त प्रसाद वितरित किया गया और दो घंटे तक शताधिक माताओ बहनो ने धैर्य पूर्वक कार्यक्रम का आंनद लिया उन सबका सेवा भारती द्वारा धन्यवाद व शांति मंत्र के साथ समापन किया गया। 

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें