Bounsi News: सेवा पखवाड़ा सप्ताह के अंतर्गत जनसंपर्क अभियान

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। सेवा पखवाड़ा सप्ताह के अंतर्गत  दलित महादलित गांव जनसंपर्क अभियान में बौंसी नगर के बगडुम्बा दलित टोला में सफाई कर भाजपा के कार्यकर्ता स्वगीर्य फुलटुस रजक को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मनमीत साह ने की। सेवा पखवाड़ा सप्ताह के नगर प्रभारी सह मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक राजीव लोचन मिश्रा ने डाॅ भीमराव अम्बेडकर जी की जीवनी पर चर्चा कर विस्तृत जानकारी दी व मोदी सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी दी। जिला 



अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्र ने G20 की अध्यक्षता से विश्व में भारत की बढ़ते साख पर चर्चा की देश के विकास में हम सभी का भागीदारी की जानकारी दी। पूर्व मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर ने संगठन की मजबूती पर विशेष अनुरोध उपस्थित कार्यकर्ताओं से किया। मौके नगर महामंत्री मुन्ना साह, उपाध्यक्ष पंकज माझी, मंत्री बुलो प्रसाद यादव, शक्ति केंद्र प्रभारी धनश्याम पासवान, बूथ अध्यक्ष गोपाल पासवान, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप दास व दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रौशन कुमार,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें