Godda News: वेक्सो इंडिया ने किया सुरजीत को सम्मानित



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- इंडिया द्वारा रविवार को देवघर के न्यू ग्रैंड होटल में अयोजित "थर्ड एनिवर्सरी ऑफ नेशनल एजुकेशन पॉलिसी" विषयक सेमिनार में गोड्डा के खेल, कला संस्कृति, साहित्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय योगदान देने वाले सुरजीत झा को सेमिनार के मुख्य अतिथि व वक्ता के तौर पर उपस्थित एम्स देवघर के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं सीईओ प्रो. डॉ. सौरभ वार्ष्णेय के हाथों प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए झारखंड दिव्यांग क्रिकेट संघ के महासचिव एवं श्री झा के मित्र मनीष कुमार सिंह ने बताया कि श्री झा को सम्मानित किए जाने पर इसे गोड्डा जिला का सम्मान बताते हुए वेक्सो इंडिया के अध्यक्ष सह नेशनल अवॉर्डी डॉ. पी. सिंहदेव, जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो, लोकमंच सचिव सर्वजीत झा "अंतेवासी", रेडक्रॉस गोड्डा के सभापति समीर दुबे व कोषाध्यक्ष शेषमणि पांडेय, बेथेल मिशन स्कूल के निदेशक प्रणेश सोलेमन, डॉन बोस्को के निदेशक अमित राय, हॉकी गोड्डा के अध्यक्ष मनोज कुमार पप्पु, रेडक्रॉस से डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. आकाश कुमार, आशुतोष झा, सुनील कुमार साहा, अखिल कुमार झा, प्रीतम गाडिया, मिथिलेश कुमार, ऋषितोष झा, राजेश कुमार "राजू", अनुपलाल प्रसाद, पूनम रंजन, आकाश कुमार, आशीष कश्यप, सुनील कुमार टेकरीवाल, रेखा कुमारी, गुंजन कुमारी, विपिन चंद्र दुबे, अमरेंद्र सिंह बिट्टू , सुभाष चंद्र दास, प्रियव्रत परमेश, दया शंकर , पंकज यादव, शशि कुमार मांझी व उद्घोषक राजीव कुमार, साहित्यकार शिवकुमार भगत, विनय सौरभ, डॉ. मौसम ठाकुर, प्रो. नूतन झा, डॉ. ब्रह्मदेव कुमार, शंभू दत्त मिश्रा, विद्यापति झा, मुकेश कुमार, फूल कुमारी, अर्पणा एवं ज्योतिप्रभा, झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष सी. बी. तिवारी, महासचिव अजय कुमार साव, कोषाध्यक्ष पंकज ठाकुर, खूंटी सचिव मो. रियाज आलम, जामताड़ा सचिव दीपक दुबे, लोहरदगा सचिव मो. साकिब आलम, दुमका सचिव संदीप कुमार जय, नेशनल अंपायर मो. शहजादा एवं क्रिकेटर राजकुमार, देवघर जिला कुश्ती एवं हॉकी संघ अध्यक्ष विजय प्रताप सनातन एवं सचिव संजीव कुमार झा, जिला दिव्यांग क्रिकेट संघ सचिव शिवेंद्र झा, उपाध्यक्ष सुमित कुमार झा, अमित सिंह "अप्पु" एवं राजीव मिश्रा, सदस्य दीपक झा, विनायक झा एवं विष्णुदेव, गायक कौशल किशोर मिश्रा, कौशल किशोर झा "प्रिंस", भानु प्रताप सिंह व मो. इस्लाम, हॉकी गोड्डा के पदाधिकारियों में शशिकांत गुप्ता, संजीव कुमार झा, नवल किशोर झा उर्फ ऋषि झा, प्रवीण कुमार व कोच संजीव कुमार तथा वरीय कैरम खिलाड़ी मो. इंतेखाब आलम के अलावा परिवार के सदस्यों में बिमल नंदिनी ठाकुर, राजनंदिनी झा, ज्योति झा, आलोक कुमार झा, राजलक्ष्मी झा, दुर्गेश झा, नम्रता झा आदि ने श्री झा को बधाई दी है।

Share on Google Plus

Editor - भूपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें