Rewari News : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी 30 को रेवाड़ी आएंगे :: समय सिंह

भारतीय किसान यूनियन चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरनाम सिंह चढूनी 30 तारीख वार शनिवार को किसान भवन रेवाड़ी में आ रहे है, वो इस मौके पर मंडी का दौरा कर बाजरे की खरीद का जायजा लेंगे। साथ ही भारतीय किसान यूनियन चढूनी की मीटिंग भी लेंगे और मीटिंग लेने के बाद प्रेस से वार्तालाप करेंगे। रेवाड़ी के जिलाध्यक्ष समय सिंह ने बताया कि आने वाली 30 सितम्बर को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढूनी रेवाड़ी का दौरा करेंगे। 23 नवंबर 2023 को भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के आह्वान पर कमेरे, गरीब, किसान व बेरोजगार युवाओं की आगाज जन आक्रोश रैली जो की अनाज मंडी, पीपली, कुरुक्षेत्र हरियाणा में होने वाली है उसके लिए सभी पदाधिकारियों व किसानो को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करेंगे। 



उन्होंने कहा कि प्रधान सरदार गुरनाम सिंह चढूनी किसान भवन रेवाड़ी में आएंगे व सभी पदाधिकारियों के साथ 23 नवम्बर 2023  को होने वाली जान आक्रोश रैली पर विसहर विमर्श करेंगे और उसके बाद वो प्रेस से वार्तालाप करेंगे साथ ही अनाजमंडी में हो रही बाजरे कि खरीद का भी जायजा लेंगे व अन्य किसान हित मुद्दों पर चर्चा करेंगे। समय सिंह जी ने बताया कि बाजरे की खरीद में किसानो को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई किसान तो असमंजस में है कि वो अपनी फसल को बेचे या नहीं क्योकि सरकार अभी तक किसानों की शंका दूर नहीं कर पाई है कि जो किसान अपना बाजरा पहले बेच चुके है उनका क्या होगा और जो अब बेच रहे है उनको किस हिसाब से भावान्तर राशि दी जाएगी। इस मौके पर समय सिंह प्रधान के साथ, अनूप राव, जगदीश गुर्जर, राजकुमार बलियर खुर्द, रामेश्वरदयाल व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें