Rewari News : "आप" के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने युवा सम्मेलन और प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया

आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने शुक्रवार को हरियाणा की गठबंधन सरकार पर निशाना साधा। ढांडा ने कहा कि प्रदेश कर्ज में डूब चुका है। हालात ये है कि प्रदेश की कमाई का करीब 20 प्रतिशत तो सिर्फ ब्याज में ही चला जाता है।




उन्होंने कहा कि सरकार के पास मिड-डे मील वर्कर्स को पिछले 4-5 माह से वेतन नहीं मिला है। उनका 60-70 करोड़ रुपए बकाया है। सरकार के पास आशा वर्कर्स और क्लर्को की सैलरी बढ़ाने के पैसे नहीं है। ऐसे में सवाल ये है कि आखिर इतना कर्ज कैसे बढ़ गया।



ढांडा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री हम पर आरोप लगाते है कि हम मुफ्तखोरी की बात करते है। मैं पूछना चाहता हूं कि जब आपने लोगों को आज तक मूलभूत सुविधाएं नहीं दी। बिजली-पानी की समस्या पहले जैसी है। फिर ये कर्ज कैसे बढ़ता चला गया। आखिर ये पैसा जा कहा रहा है। उन्होंने कहा कि ये प्रदेश में 24 घंटे बिजली देने की बात कर रहे है। जबकि हकीकत ये है कि खुद हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत चौटाला के गांव में 6-6 घंटे के बिजली के कट लग रहे है। उन्होंने कहा कि ये सरकार पूरी तरह फेल है।



अनुराग ढांडा शुक्रवार को रेवाड़ी शहर के भार्गव सीएसटी कॉम्पलेक्स में यूथ के साथ मीटिंग करने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने प्रेसवार्ता की और प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार पर खूब हमला बोला। अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में संगठन विस्तार का काम कर रही है। इन दिनों परिवार जोड़ो अभियान चल रहा है। इसमें बड़ी संख्या में लोग हमारी पार्टी के साथ जुड़ रहे है। काफी लोगों ने आज भी हमारी पार्टी में काफी सारे युवाओं ने आस्था व्यक्त की।



उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के काफी सारे नेता हमारी पार्टी में आने के इच्छुक है, लेकिन हमारी पार्टी की नीति और नियत दूसरी पार्टियों से अलग है। क्योंकि हम ईमानदारी की राजनीतिक करते है। ऐसे में पार्टी में शामिल होने वाले नेता की जानकारी जुटाते है। उसके बाद ही उन्हें पार्टी में शामिल किया जाता है।



ढांडा ने कहा कि हमारी पार्टी और नेता जाति-धर्म की राजनीति नहीं करते। हम काम की राजनीति करते है। हमारा स्टैंड क्लियर है कि धर्म-जाति की राजनीति करने वालों के लिए कई दल है। हमारे पास आना हैं तो काम की राजनीति करनी होगी। भाजपा लोगों को जाति-धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश कर रही है।



उन्होंने कहा कि देश के साथ-साथ आज प्रदेश की जनता भी भाजपा की सोच को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि मैं दावे के साथ कह सकता हैं कि कोई भी पार्टी कितना भी पैसा खर्च कर अलग-अलग हथकंडे अपना ले, लेकिन 2024 का चुनाव हरियाणा में शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे पर लड़ा जाएगा।



हमारी पार्टी की सरकार ने इन दोनों ही मुद्दों पर पंजाब और दिल्ली में बड़े बदलाव किए है। पहले दिल्ली और अब पंजाब में एक नई क्रांति आई है। वहां के लोग आम आदमी पार्टी की नीति और योजनाओं की सराहना कर रहे है।



आज आम आदमी पार्टी जिला रेवाड़ी में युवा जन संवाद कार्यक्रम हरियाणा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांढा की अगुवाई में आयोजित किया गया। इस जन संवाद कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मदन सिंह,  उपाध्यक्ष सुभाष मेहंदिया, युवा प्रदेश अध्यक्ष डा मनीष यादव, ओ बी सी प्रदेश अध्यक्ष धीरज यादव, गुरुग्राम लोकसभा अध्यक्ष कोच मुकेश डागर, रोहतक लोकसभा उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, रेवाड़ी जिला युवा कार्यकर्ता विनोद यादव,जिला ऑफिस इंचार्ज कुलदीप सिंह यादव, रेवाड़ी संगठन मंत्री सुबेदार विक्रम सिंह,संगठन मंत्री संजय शर्मा, सह सचिव कपिल खरसांकी, हरेंद्र सिंह यादव (बबलू रामपुरा)संतोष यादव, सुभाष अग्रवाल, रेखा दहिया, मदन सिंह, तरुण तावड़े, तरुण सिंह आदि पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें