Rewari News : विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा द्वारा विश्व बंधुत्व दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया



रविवार को परिचय होटल में विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी शाखा - रेवाड़ी द्वारा विश्व बंधुत्व दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान जिला बार एसोसिएशन श्री सुधीर यादव, मुख्य वक्ता डॉ अमरेंद्र कुमार आर्य व वरिष्ठ साहित्यकार प्रोफेसर रमेश चंद्र शर्मा ने स्वामी जी व ओंकार के चित्र पर पुष्प अर्पण किये। इसके पश्चात मास्टर रेयांश ने केंद्र की परिपाटी के अनुसार तीन ओंकार व शांति मंत्र करके कार्यक्रम का विधिवत आरंभ किया। केंद्र परिचय रेवाड़ी विभाग सह प्रमुख श्री राजेंद्र सिंह द्वारा दिया गया।  नगर प्रमुख महेश शर्मा द्वारा केंद्र गीत "धर्म के लिए जिएं समाज के लिए जिएं।" की प्रस्तुति दी गई। विवेक वाणी केंद्र कार्यकर्ता आलोक द्वारा प्रस्तुत की गई। पश्चात मुख्य अतिथि सुधीर यादव द्वारा स्वामी जी के जीवन व उनके साहित्य अध्ययन द्वारा स्वयं में आए बदलाव की अपने उद्बोधन में चर्चा की। आठवीं कक्षा की छात्रा प्रिया ने स्वामी विवेकानंद के ऊपर एक सुंदर कविता का गायन करके श्रोताओं का मन मोह लिया। 



दिल्ली विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ.अमरेंद्र कुमार आर्य जी ने विश्व बंधुत्व को स्वामी जी की आत्मा में रचा बसा एक भाव बताते हुए उनसे जुड़े कई रोचक संस्मरण सुनाए। पांचवी कक्षा के छात्र रेयांश ने दिनकर जी की "रश्मिरथी" के तृतीय सर्ग की सुंदर प्रस्तुति श्रोताओं के समक्ष रखी जिसकी सराहना उपस्थित श्रोताओं ने करतल ध्वनि से की। विवेकानंद केंद्र शाखा रेवाड़ी के नगर संचालक प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री रवि गुप्ता जी ने "विश्व बंधुत्व से भारत विश्व गुरु पद की राह पर।" विषय पर अनूठा उद्बोधन रखा। इसके पश्चात शिक्षा के क्षेत्र में रेवाड़ी को गौरवान्वित करने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी शिक्षक सत्यपाल को "राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार" प्राप्त करने पर विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की शाखा - रेवाड़ी द्वारा सम्मानित किया गया। इसी क्रम में आठवीं कक्षा की छात्रा प्रिया तथा पांचवी कक्षा के छात्र रेयांश को भी विवेकानंद जी का साहित्य तथा चित्र देकर पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि, मुख्य वक्ता तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अजय मित्तल जी को भी स्वामी जी का चित्र तथा उनका साहित्य भेंट किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन केंद्र में रेवाड़ी विभाग के सह प्रमुख श्री राजेंद्र सिंह द्वारा किया गया। अतिथि गण व उपस्थित महानुभावों का आभार प्रांत के सह प्रमुख अनिल शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र द्वारा श्री राजेंद्र सिंह ने कराया। 



इस अवसर पर पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी धर्मवीर बल्डोदिया, डॉक्टर आरके शर्मा, डॉ.एल एन शर्मा, डॉ अभय सिंह यादव, प्रोफेसर कर्मबीर यादव, महेंद्र पाल यादव, राम अवतार गौतम, राम अवतार एकलव्य, राम अवतार डीपीई, डॉ कविता, दलीप शास्त्री, सुधीर भार्गव, डॉ अनिल यादव, दिनेश सैनी, रामपाल यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता बुद्धदेव यादव, एसडीओ ईश्वर सिंह, दिनेश चंद्र शर्मा, मुकेश चंद्र शर्मा, प्रशांत गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, के अतिरिक्त विवेकानंद केंद्र से दशरथ चौहान, अनिल शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता रणजीत सिंह यादव, राजेंद्र सिंह, महेश शर्मा, कैलाश चंद वर्मा, सरिता यादव, रामकिशोर शर्मा, होशियार सिंह ,महेंद्र सिंह यादव, धवल शर्मा, राहुल राजपूत तथा आलोक विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल उपस्थिति 75 की रही।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें