Rewari News : भिवानी में "आप" के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पदाधिकारीयों को शपथ दिलाई

भिवानी पहुंचे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवान सिंह मान ने हरियाणा के नवनियुक्त पदाधिकारीयों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री संजय शर्मा ने बताया कि भिवानी दौरे पर पहुंचे पार्टी आलाकमान ने अनाज मंडी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करते हुए कहा कि सरकार बदलने के लिए 5 साल नहीं बल्कि 5 महीना ही काफी है। दिल्ली में संगठन नहीं था, यहां तक कि वहां बूथ में बैठने वाले भी नहीं थे, लेकिन दिल्ली में सरकार बनी। पंजाब में भी सरकार बनी। गुजराज में लोग कहते थे जीरो सीट, जमानत जब्त होगी, लेकिन रिजल्ट सबके सामने है।

पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवान सिंह मान ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह पद आपको गाढ़ी-कमाई से मिला है, लेकिन इसे पूरा न समझे, यह अब तक पूरा नहीं हुआ है। आज लगभग चार हजार पदाधिकारी शपथ ले रहे हैं। इसके बाद 10 हजार और उसके बाद एक कदम आगे बढ़ाते हुए लाखों पदाधिकारी शपथ लेगें। उन्होंने आगे कहा कि हम सबका एक ही उद्देश्य है सिर्फ सरकार बनाना। हम 10-20 सीट वाले नहीं हैं। चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर ने पदाधिकारियों को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि तीन चीजें सबसे ज्यादा जरूरी है। पहला- पद मिलने के बाद आपको अहंकार नहीं करना है, दूसरा- मेहनत और तीसरा- कॉन्फिडेंस। हमें कॉन्फिडेंस होना चाहिए कि हम सरकार बना सकते हैं। जिसको स्वयं पर कॉन्फिडेंस नहीं है, जनता उस पर भरोसा कभी नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में आजादी के दिवानों पर लोग हंसते थे, क्योंकि अंग्रेज विशाल ताकतवर थे। उसी तहर पहले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता टोपी पहनकर निकलते थे तब लोग हंसते थे। आपको भी जनता को इस लड़ाई में जोड़ना है। अगर सरकार बनाना है तो जनता को इस युद्ध से जोड़ना होगा, यही आपका का काम है। इस मौके पर रेवाड़ी से संगठन मंत्री संजय शर्मा, मदन सिंह, एडवोकेट मुकेश रघुनाथपुरा सचिन यादव, डॉ रविंद्र बदलिया, नितिन यादव, कमांडेट संतोष यादव, कपिल चौटाला, नरेश चौधरी, हितेंद्र यादव, मामचंद छाबड़ी, हनुमान छाबड़ी, दिलीप सैनी, विनोद शर्मा, दयानंद  काकोडियां, रिशिपाल यादव, संत राज यादव, समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें