Banka News: हिन्दी साहित्य सम्मेलन का 45 वां वार्षिक महोत्सव

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन का 45 वां वार्षिक महोत्सव पुरानी बस स्टेण्ड बांका अवस्थित, होटल बैंक इन ' के प्रशाल  में भव्य रूप से,  संरक्षक श्री शंकर दास की उपस्थिति एवं सम्मेलन अध्यक्ष डॉ. अचल भारती की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महात्मा गॉंधी विश्वविद्यालय बर्धा के पूर्व कुलपति डॉ. मनोज कुमार थे तथा बिशिष्ट अतिथि अनिरुद्ध प्रसाद विमल, उमा कान्त भारती, डॉ. अश्विनी व डॉ. विप्लव थे | उद्घाटन सत्र, लोकार्पण एवं सम्मान समारोह का कुशल संचालन श्री उदयेश रवि ने किया जबकि कवि - सम्मेलन सत्र का संचालन सुजीत कुमार संगम व विकाश सिंह गुलटी ने किया |प्रकाश - दीप - प्रज्वलन में डॉ. मनोज कुमार, अनिरुद्ध प्रसाद विमल, डॉ. अचल भारती, श्री शंकर दास, उमा कान्त भारती, डॉ. अश्विनी, उदयेश रवि, डॉ. सुजाता कुमारी, पवन बांके बिहारी आदि शामिल हुए |सम्मेलन द्वारा 45 वें वर्षगाँठ पर प्रकाशित सुसज्जित, आकर्षक व रंगीन स्मारिका   'बांका -45 ' का लोकार्पण इन्हीं मंचीय विद्वानों द्वारा किया गया | इसके अलावे अनिरुद्ध प्रसाद विमल विरचित अंगिका बाल उपन्यास ' चान्दन वन में राकस ' , समीर सिंह राठौड़ विरचित काव्य - संग्रह ' काव्य - तृषा ' , डॉ. अमरेन्द्र सुमन द्वारा विरचित काव्य- संग्रह ' अंतिम खत पिता का ' का भी लोकार्पण किया गया | सम्मानित पुरस्कार स्वरूप  डॉ. अनिरुद्ध प्रसाद विमल को ' वृंदा - उपेन्द्र साहित्य रत्न ' श्री उमा कान्त भारती को ' वृंदा- उपेन्द्र कथा रत्न ' एवं डॉ. श्वेता को ' वृंदा - उपेन्द्र सम्पादक श्री ' का सम्मान प्रदान किया गया | 



प्रथम दो पुरस्कारों में दो हजार एक रूपये की तथा तीसरे में एक हजार एक रूपये की राशि भी दी गई | यह नामित पुरस्कार साहित्यकार डॉ. नवीन निकुंज के माता - पिता  वृंदा देवी व उपेन्द्र सिंह के नाम से जारी किया गया | अलंकरण सम्मान में पवन बांके बिहारी ( बर्धमान) को  ' हास्य सम्राट ' , श्री उमाशंकर राव 'उरेन्दु '  ( देवघर), डॉ. सुजाता कुमारी ( भागलपुर), श्री नन्दलाल सारस्वत ( रजौन, बांका), एवं मनोज मिश्र ( बौंसी, बांका) को  ' साहित्य रत्न ' तथा डॉ. अमरेन्द्र सुमन ( दुमका) , श्री लिटिल विश्वास ( वनारस) एवं श्री प्रमोद फितरत को ' साहित्य कुल गौरव ' का सम्मान दिया गया | डॉ. विप्लव, मनोरंजन सिन्हा एवं मुख्य अतिथि डॉ. मनोज को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया | सम्मानितों को भेंट स्वरूप अंग बस्त्र, प्रतीक, प्रमाणपत्र व कलम आदि प्रदान किया गया | काव्यांजलि सत्र में काव्य- पाठ का लम्बा दौर चला | सामने सुन्दर व सफल आयोजन को पाकर कविगण काव्य- पाठ करते उन्मुक्ताकाश में विचरण करते नजर आए | ये काव्य- पाठी थे - डॉ. अश्विनी, पवन बांके बिहारी, उमाशंकर राव उरेन्दु, लिटिल विश्वास, अनिरुद्ध प्रसाद विमल, मनोज मिश्र, डॉ. विप्लव, कृष्ण कुमार केशव, अम्बिका झा हनुमान, विकाश सिंह गुलटी, समीर सिंह राठौड़, राजीव रंजन सिन्हा, अमित कुमार राॅय, सरयुग सौम्य, प्रमोद कुमार फितरत, डॉ. अली इमाम, अनिल विकल, डॉ. मिसम रिजवी, रामजी चन्द्र, नीरज सिंह, भोला सिंह पुष्कर, लक्ष्मण मंडल, अशोक आत्मदर्शी, डॉ रश्मि कुमारी, जय कृष्ण पासवान, अरुण कुमार सिन्हा, राजीव रंजन, टाॅफी आनन्द, बासुकी प्रसाद भगत, सोमकृष्ण, नितेश कुमार, संजीव कुमार शर्मा, नूतन सिन्हा, डॉ. चंदन मधुकर, अभिषेक पाण्डेय, विकाश कुमार आर्य, सत्यनारायण पंडित, राजकिशोर, प्रभाकर आदि‌| पूरा का पूरा कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा |

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें