Boarijor News: बोआरीजोर पंचायत स्वयं सेवक संघ ने नए बीडीओ का गुलदस्ता व शोल देकर किया स्वागत


ग्राम समाचार, बोआरीजोर (गोड्डा): बोआरीजोर पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ द्वारा नए प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथलेश कुमार को फुल का गुलदस्ता व शोल देकर स्वागत किया।

बोआरीजोर प्रखंड पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ की ओर से ज्ञापन सौपाते हुए प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल्ला अंसारी ने जानकारी दी कि पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक विगत 8 जुलाई से रांची राजभवन के समीप 5 सूत्री माँगों के लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर है। वहीं संघ के उपाध्यक्ष प्रमिला हांसदा ने बताई जब तक प्रदेश कमेटी का कोई आदेश नहीं आता तब तक पंचायत में जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं करेंगे। प्रदेश कमेटी का आदेश मिलने के बाद सरकार के हर जन कल्याणकारी योजनाओं में अपना योगदान व सहयोग किए जाने की बात कही। 

स्वागत करने वालों स्वयंसेवक संघ के बोआरीजोर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल्लाह अंसारी उपाध्यक्ष प्रमिला हांसदा, सचिव अहमद हुसैन, मक़बूल अहमद, स्नेहा कुमारी, सद्दाम हुसैन, सुभाष मुर्मू, मुजफ्फर अंसारी,बसीर अंसारी, रेनुका मरांडी, उत्तम मंडल,मतिउल अंसारी, दशरथ ब्रह्म इत्यादि पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें