Bounsi News: कलश स्थापना के साथ शुरुआत हुई शारदीय नवरात्र,प्रथम दिन की गई मां शैलपुत्री की पूजा

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र पर्व की शुरुआत रविवार से कलश स्थापना के साथ हो गई। शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाएगी। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर पूजा पंडाल बनाकर एवं मंदिरों में मां दुर्गा की प्रतिमा को स्थापित किया गया है। कलश स्थापना के साथ ही वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूरा प्रखंड क्षेत्र गुंजायमान हो गया। हालांकि दुर्गा पूजा का माहौल 2 दिन पूर्व से ही दिखने लगा था। पंडितों की मानें तो इस बार देवी का आगमन हाथी पर हुआ है। जो सुख, समृद्धि, कामना पूर्ति के साथ देश में खुशहाली लाने का सूचक है। मुख्य रूप से बौंसी पुरानी हॉट स्थित दुर्गा मंदिर, कुड़रो दुर्गा मंदिर, गोकुला दुर्गा मंदिर,चांदन डैम स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर,श्याम बाजार दुर्गा मंदिर,सिकंदरपुर दुर्गा मंदिर, गोलहट्टी दुर्गा मंदिर,भंडारीचक दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री की 

उपासना की गई। मालूम हो कि, ऐतिहासिक पर्यटक क्षेत्र मंदार स्थित बौंसी बाजार के ह्रदय स्थली में पुरानी हॉट स्थित दुर्गा मंदिर में वैष्णव पद्धति से पूजा करने की परंपरा डेढ़ सौ सालों से होती आ रही है। जो आज भी अनवरत जारी है। ऐसी मान्यता है कि इस दुर्गा मंदिर में सबकी मनोकामना पूर्ण होती है। लोगों का ऐसा कहना है कि इस मंदिर में 70 के दशक के पहले बलि प्रथा की परंपरा थी। बाद में श्रद्धालुओं ने बलि प्रथा बंद करते हुए वैष्णवी पद्धति से पूजा अर्चना की शुरुआत की। वर्तमान में दुर्गा पूजा आयोजन समिति में अध्यक्ष  राजीव कुमार सिंह, संयोजक सौरव चौघरी, सचिव प्रदीप घोष  उपाध्यक्ष बाल्मीकि प्रसाद मोदी (बंटी कुमार), सह सचिव केशव, कोषाध्यक्ष शिव कुमार साह, उपकोषाध्यक्ष रवि कुमार, सदस्य सागर कुमार शर्मा, विश्वजीत कुमार ( छोटू ), विकास कुमार  सहित अन्य का मह्त्वपूर्ण योगदान रहता है।

रौशन कुमार,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें