Bounsi News: राष्ट्रीय प्रवक्ता का माला और अंगवस्त्र देकर किया गया भव्य स्वागत

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। प्रेस कांफ्रेंस के लिए भागलपुर जाने के क्रम में सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट सह प्रदेश प्रवक्ता जयराम विप्लव का आगमन बांका भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्रा के बौंसी आवास पर हुआ। राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट सह प्रदेश प्रवक्ता जयराम विप्लव ने कहा कि, मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास की नीति पर चलती है। जो पीछे थे उनको आगे लाना ही मोदीजी का उद्देश्य है। आज केंद्र सरकार में सबसे ज्यादा एससी, एस टी और ओबीसी मंत्री है, महिला आरक्षण लाकर महिलाओं को भी आगे बढ़ाने का काम मोदी सरकार ने किया है। मोदी लड़ाते नहीं बढ़ाते हैं। जयराम विप्लव ने जातीय गणना के आंकड़ों पर कहा कि इसको हमारी पार्टी का समर्थन था। आज जो रिपोर्ट आई है। उसका हम अध्यन करेंगे। हालांकि आर्थिक सामाजिक सर्वेक्षण 

रिपोर्ट नहीं जारी किया गया है जो किया जाना चाहिए था। जब जातीय जनगणना किया जा रहा था तो यह तय हुआ था कि, किसका विकास हुआ किसका नहीं, इसको भी सामने लेकर आना है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। कई संगठनात्मक विषय पर स्वस्थ चर्चा हुई। जयराम जी के साथ ई धर्मवीर यादव, मनमोहन चौधरी, साहिल राज सिट्टू, रोहित कश्यप और चंदन जी भी साथ थे। अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष पूरन लाल टुड्डू, जिला किसान मोर्चा के महामंत्री बंटी पाठक, जिला प्रवक्ता नवनीत आनंद, बौंसी नगर अध्यक्ष मनमीत साह, उत्तरी मंडल अध्यक्ष अवधेश मिश्रा, जयराम, झुनकी झा, राजेश भगत, उमेश मंडल, शिवलाल हांसदा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता का माला और अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत किया।

रौशन कुमार,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें