ग्राम समाचार,चांदन,बांका। राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग बिहार माननीय सदस्य केदार मुर्मू का दो दिवसीय क्षेत्रीय भ्रमण के तहत निर्धारित कार्यक्रम सोमवार 30 अक्टूबर को प्रखंड क्षेत्र आनंदपुर ओ पी अंतर्गत मथुरा मोड़ अवस्थित अनुसूचित जन जातीय आवासीय विद्यालय में राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग बिहार के सदस्य केदार मुर्मू के अध्यक्षता में आदिवासी बहुल समाज के साथ एक बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कटोरिया विधान सभा के विधायक सोनेलाल हेंब्रम, जिला कल्याणपुर पदाधिकारी,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ,व राजस्व कर्मचारी आरती भूषण एवं आनंदपुर ओपी पुलिस बल के साथ दर्जनों आदिवासी बहुल समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।आयोजित बैठक में आदिवासी बहुल समाज के लोगों का जन समस्या से माननीय सदस्य केदार मुर्मू
अवगत हुए। जिसमें मुख्य रूप से जंगल क्षेत्र में बसने वाले लोगों का समस्या और अपना अधिकार से संबंधित चर्चा किए। साथ ही साथ राशन कार्ड, प्रधान मंत्री आवास, भूमी विवाद पर प्रकाश डाला। मौके पर उपस्थित प्रखंड आपूर्ति चांदन संदीप बरनवाल ने राशन कार्ड से वंचित लोगों को अस्वस्थ करते हुए बताया कि जो लाभुक का राशन कार्ड नहीं बना है वो आवेदन करें त्वरित राशन कार्ड निर्गत किया जायेगा। इस मौके पर दक्षिणी बारने पंचायत के मुखिया तुलसी रजक,सरपंच हरीश ठाकुर अनुसूचित जनजाति के आयोजक कर्ता सुनील सोरेन संतोष मरांडी सोनेलाल किस्कू शशिकांत सोरेन, श्यामलाल मुर्मू,एवं आदिवासी मजदूर समाज के किसान मुक्ति वाहिनी के सदस्य के अलावा सैकड़ो आदिवासी बहुल समाज के महिला एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें