Godda News: गोड्डा में एशियन विमेंस हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का हुआ भव्य स्वागत



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  झारखंड की मेजबानी में पहली बार आयोजित एशियन विमेंस हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी के समस्त झारखंड में प्रचार - प्रसार हेतु आयोजित "ट्रॉफी टूर" प्रोग्राम के तहत चमचमाती ट्राफी शनिवार अपराह्न गोड्डा पहुंची। ट्रॉफ़ी की अगुवानी जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो के नेतृत्व में हॉकी गोड्डा के तमाम पदाधिकारियों के साथ- साथ विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने गर्मजोशी के साथ किया। समाहरणालय से गांधी मैदान तक खुली गाड़ी में चमचमाती ट्राफी लिए मोटर साइकिल एवं कार का काफिला पुलिस अभिरक्षा में गांधी मैदान पहुंचा जहां बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त गोड्डा जिशान कमर एवं बतौर अति विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक नाथु सिंह मीणा ने ट्रॉफी का अनावरण किया। इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि अपर समाहर्ता स्मिता टोप्पो, जिला नजारत पदाधिकारी नागेश्वर साव, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुधीर कुमार ठाकुर, अनुमंडल पदाधिकारी जेसी विनीता केरकेट्टा, एसडीपीओ जेपीएन चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी रौशन कुमार, थाना प्रभारी उपेंद्र महतो के अलावा लोक मंच के संरक्षक मंजुल कुमार दास एवं सचिव सर्वजीत झा, हॉकी गोड्डा के अध्यक्ष मनोज कुमार पप्पु, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, जिला वॉलीबॉल संघ सचिव देवाशीष झा, वुशू संघ सचिव दीपक कुमार सिंह, कबड्डी संघ के पदाधिकारी शक्ति कुमार, प्रियव्रत परमेश, हॉकी गोड्डा के उपाध्यक्ष अखिल कुमार झा, आशुतोष झा, अमित सिंह, प्रीतम गाडिया एवं नितेश सिंह "बंटी", संयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार, आकाश कुमार एवं कुमार आनंद, वरीय सदस्य ब्रजेश कुमार मंडल, शशि कुमार मांझी, अनंत कुमार तिवारी, अनिल कुमार पंडित एवं रोहित पासवान, नेहरू युवा केंद्र के प्रीतम कुमार महतो सहित बड़ी संख्या में ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के छात्र एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हॉकी गोड्डा के सचिव सुरजीत झा ने किया।

स्वागत संबोधन जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो ने तथा स्वागत नृत्य गुरुकुल डांस एकेडमी की बच्चियों ने एकेडमी की निदेशिका आरती सिंह के नेतृत्व में किया। कार्यक्रम के दौरान एकेडमी की बच्चियों ने चक दे इंडिया, कर मैदान फतह, वंदे मातरम आदि गानों पर तिरंगे के साथ खूबसूरत नृत्य की प्रस्तुति से खूब समा बांधा। अपने संबोधन में उपायुक्त श्री कमर ने वर्तमान सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि झारखंड द्वारा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियनशिप की मेजबानी समस्त प्रदेश वासियों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने हॉकी के खेल में सिमडेगा की बेटियों के अमूल्य योगदान की चर्चा करते हुए भारतीय टीम में चयनित तीनों खिलाड़ियों के लिए शुभकामनाएं दी। एसपी श्री मीणा ने कहा कि गोड्डा में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। कम संसाधन में भी यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं।

समाहरणालय पहुंचने से पूर्व ट्रॉफी का भव्य नागरिक अभिनंदन पोड़ैयाहाट में हुआ जहां संतोष भगत, मुखिया सुनील कुमार साह, रेडक्रॉस सदस्य अखिल कुमार झा, प्लस टू उच्च विधालय के प्राचार्य नितीश कुमार, शिक्षक गोपाल पाठक, प्रशांत झा, मनोज यादव आदि के अगुवाई में बड़ी संख्या में समाजसेवी, खेलप्रेमी एवं छात्र - छात्राओं ने ट्रॉफी का पुष्प अभिनंदन किया। गोड्डा में अनावरण के पश्चात ट्रॉफी को पुलिस अभिरक्षा में साहेबगंज के लिए रवाना किया गया।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें