Godda News: ट्रॉफी टूर के तहत महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी आज गोड्डा में



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- झारखंड की धरती पर पहली बार 27 अक्टूबर से 05 नवंबर तक आयोजित होने जा रही "एशियन विमेंस हॉकी चैंपियन्स ट्रॉफी" का शुक्रवार को रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, खेल मंत्री  हफीजुल अंसारी एवं विश्व हॉकी महासंघ के अध्यक्ष दातो तैयब इकराम द्वारा हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की, एशिया हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर जे. मनोहरन एवं अन्य गणमान्यों की उपस्थिति में अनावरण के पश्चात झारखंड के सभी 24 जिला के लिए आयोजित "ट्राफी टूर" के तहत उक्त चैंपियन ट्राफी संताल परगना में शनिवार को सबसे पहले देवघर पहुंचेगी जहां अनावरित होने के पश्चात अपराह्न 3 बजे तक स्थानीय गांधी मैदान पहुंचेगी । उक्त आशय की जानकारी देते हुए हॉकी गोड्डा के सचिव सुरजीत झा ने बताया कि गांधी मैदान में जिला प्रशासन के तत्वावधान में हॉकी गोड्डा द्वारा अपराह्न 3 से 6 बजे तक एक भव्य सार्वजनिक समारोह आयोजित कर टॉफी का स्वागत - अभिनंदन एवं अनावरण मुख्य अतिथि द्वारा तमाम खेल प्रेमी गणमान्यों, खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाएगा। श्री झा ने बताया कि गोड्डा में अनावरण के पश्चात ट्राफी अगले पड़ाव के रूप में संध्या 6 बजे साहेबगंज के लिए प्रस्थान करेगी।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें