Rewari News : सीडी ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चेयरपर्सन सरोजिनी नायडू इंटरनेशनल अवॉर्ड फॉर वर्किंग वूमेन के लिए चयनित

सीडी ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चेयरपर्सन श्रीमती रेखा यादव का सरोजिनी नायडू इंटरनेशनल अवॉर्ड फॉर वर्किंग वूमेन के लिए चयन हुआ है।



अवार्ड के लिए चयन कमेटी द्वारा चयनित किया गया है। यह विख्यात अवॉर्ड  "इंटरनेशनल वुमन फिल्म फोरम" द्वारा किया जा रहा है। इस अवॉर्ड समारोह का आयोजन 26 अक्टूबर 2023 को मरवाहा स्टूडियो, फिल्म सिटी, नोएडा में किया जाना है।  इस इससे पूरे सीडी ग्रुप में तथा पूरे स्कूल कम्युनिटी में खुशी की लहर है। सभी स्कूलों के डायरेक्टर, चेयरमैन व प्रिंसिपल श्रीमती रेखा यादव को बधाई संदेश भेज रहे है। 



श्रीमती रेखा यादव ने इसे गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि इससे  मोटिवेशन बढ़ता है और मोटिवेशन से  कार्य करने की क्षमता बढ़ाती है। उन्होंने अपना चयन करने के लिए  आयोजन समिति का धन्यवाद किया। 

हरियाणा शिक्षण संस्थान संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जेपी यादव ने कहा कि फिल्म फोरम ने स्कूल वर्किंग वूमेन को चुना है, ये बड़े गर्व की बात है। उन्होंने पूरे सीडी ग्रुप को मुबारकबाद दी।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें