Banka News: सुरेश प्रसाद यादव को जिला कांग्रेस कमिटी ओबीसी का पुनः अध्यक्ष किया गया मनोनीत

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ओबीसी के अध्यक्ष कैप्टन अजय कुमार यादव के अनुशंसा एवं कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पण एवं निष्ठा को  देखते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अनुराग चंदन के पत्रांक 146/23 के अनुसार  स्व. कमलेश्वरी प्रसाद यादव, के पुत्र ग्राम-बड़ी विषहर पोस्ट. बाराहाट जिला बाँका निवासी सुरेश प्रसाद यादव को बाँका जिला कांग्रेस कमिटी ओबीसी का पुनः अध्यक्ष मनोनीत किया गया है और आशा व्यक्त किया गया है कि, सुरेश यादव के कुशल नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी। शुभकामना संदेश देने 

वाले में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष डॉ समीर कुमार सिंह, बिहार प्रदेश कांग्रेस ओबीसी के कार्यालय प्रभारी मनीष कुमार ,जिला कांग्रेस कमिटी बाँका के सम्मानित अध्यक्ष कंचना सिंह, पूर्व अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष राधा झा, सेवा दल के मो जहुल अजय कुमार सिंह, दिवाकर यादव, महेश मिश्रा, विनय कुमार कापरी, लोहा सिंह, अजय चक्रवर्ती, प्रदीप चतुर्वेदी, गिरीश पासवान, सुनैना झा, प्रो विश्वजीत कुमार सिंह, सच्चिदा नंद साह, अनिल झा महेश्वरी यादव, लक्ष्मण प्रसाद सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शुभकामना देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें