Rewari News : आम आदमी पार्टी ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को अपना समर्थन दिया

रेवाड़ी में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की 36वें दिन आम आदमी पार्टी ने धरना स्थल राजीव चौक पर पहुंचकर हड़ताल को अपना पूर्ण समर्थन दिया।



उन्होंने अपने संबोधन में मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधा। आप नेताओं ने कहा कि ये सरकार हर वर्ग के लिए काल  बनकर आई है। हर वर्ग इस सरकार से परेशान है चाहे वो क्लर्क हो, आशा वर्कर हो, टीचर्स हो। ये एक तानाशाह सरकार है यह‌ सिर्फ अपने जुमलो ओर इवेंट मैनेजमेंट में माहिर हैं और इस सरकार से किसी भी प्रकार की कोई उम्मीद नही की जा सकती। इवेंट मैनेजमेंट के लिए हमारे माननिय प्रधानमंत्री जी सफाईकर्मी के पॉव धोते हुए और हाथ जोड़ कर खड़े नजर आते है। वही जब ये कर्मचारी अपनी परेशानीयो और न्यूनतम वेतन की बात करते है तो उनकी कोई मदद नही करता। कितने सालो से सफाई कर्मचारी अपने पक्का होने का इंतजार कर रहे है लेकिन सरकार इनकी मांगो को सुनना भी नही चाहती।



जिला अध्यक्ष ने बताया कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी कि सरकार है वहां पर पूरे मान और सम्मान के साथ सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर के दीपावली पर एक बेहतरीन तोहफा दिया है। आम आदमी पार्टी है पूरे मान सम्मान के साथ  सफाई कर्मचारियो की मांगो को जायज मानती हुई पूरा समर्थन देती है। अगर 2024 में आप की सरकार आयी तो सफाई कर्मचारियो की इन मांगों पर विचार किया जाएगा। प्रदेश की जनता जुमला ओर झूठे वादे करने वालो को 2024 में साफ कर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

जिला अध्यक्ष एक्स सर्विक्स मैन कमांडेंट संतोष यादव भी  सरकार पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि अब बस करो ओर ज्यादा अच्छे दिन की लालसा मत दो। झूट बोल कर  कब तक सत्ता हासील करेंगे ।अब  सत्ता को खोने के डर की वजह से हर वर्ग को कुचलने की कोशिश की जा रही है।आम आदमी पार्टी एक क्रांतिकारी पार्टी है। ये एक आंदोलन से निकली पार्टी है किसी  के अत्याचार से डरने वाली नही। आम आदमी पार्टी हर वर्ग के साथ खड़ी है। 

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ट कार्यकर्ता मनोज अन्ना ने भी अपने विचार रखे और उन्होंने कहा कि आपने कांग्रेस को भी देखा और बीजेपी को भी देख लिया। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में काम कर के दिखाया है ओर मौका मिला तो हरियाणा में भी काम करके दिखाएंगे। दिल्ली में केजरीवाल हमेशा कहते है कि अगर हम काम किया है तो वोट देना नही तो मत देना। कोई और पार्टी ये नही बोल सकती। इस मौके पर आम आदमी पार्टी से थानेदार, दयाराम, दौलत व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें