Bounsi News: सुहागिन महिलाओं ने बड़े शिद्दत और खूबसूरती से मनाया करवा चौथ पर्व

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र में चांद के निकलने के साथ ही बुधवार को करवा चौथ का पर्व धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान बौंसी प्रखंड क्षेत्र समेत कई ग्रामीण इलाकों में भी विवाहित महिलाओं ने चंद्रमा की विशेष पूजा कर अपना व्रत खोला। करवा चौथ के पर्व को सुहागन महिलाओं ने कितने शिद्दत और खूबसूरती से मनाया। मालूम हो कि करवा चौथ का त्योहार बहुत ही पवित्र पर्व माना गया है। सुहागिनें पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन चंद्रमा को देखकर व्रत खोला जाता है। इस दिन पत्नी उपवास रखती है ताकि अपने पति के लिए लंबे और 

स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद प्राप्त कर सके। विवाहित महिलाएं भोजन और पानी के बिना 'निर्जला' व्रत का पालन करती हैं और चंद्रमा उपवास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चंद्रमा के दर्शन के बाद महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं। करवा चौथ पर व्रती को चंद्रमा का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति के जीवन की सुरक्षा और दीर्घायु के लिए कठोर उपवास रखती हैं। इसके बाद चंद्रमा उदय होने के बाद और अर्घ्य देने के बाद ही महिलाएं अपना व्रत पूर्ण करती हैं। मालूम हो कि करवा चौथ पर्व हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, गुजरात,बिहार और राजस्थान आदि राज्यों में मनाया जाता है।

रौशन कुमार,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें