Bounsi News: लोक आस्था का महापर्व छठ हर्षोल्लास के साथ हुआ संपन्न

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र में चार दिवसीय सूर्य उपासना का महापर्व छठ के चौथे दिन सोमवार को प्रातः कालीन अर्घ्य के साथ बड़ी ही धूमधाम से संपन्न हुआ। प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक पापहरणी सरोवर सहित विभिन्न छठ घाटों पर छठ व्रतियों ने भगवान भास्कर को प्रातः कालीन अर्घ्य अर्पित किया। पापहरणी छठ घाट पर तड़के काफी संख्या में श्रद्धालु अर्घ्य देने के लिए पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। साथ ही पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मालूम हो कि पापहरणी सरोवर में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मृत्यु डूबने से हुई है। इस वजह से सुरक्षा के दृष्टिकोण से मजिस्ट्रेट द्वारा लगातार कंट्रोल रूम से मायकिंग कर श्रद्धालुओं को गहरे पानी में ना जाने की अपील की जा रही थी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से एसडीआरएफ की टीम को भी लगाया गया था। एसडीआरएफ की टीम लगातार  पापहरणी सरोवर में गश्त लगा रही थी। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु छठ घाट पर मौजूद रहे। जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। इस दौरान पापहरणी छठ घाट के साथ-साथ छिलका नदी छठ घाट, बगड़ुम्मा,धर्मपुर,गोकुला गांव, सिकंदरपुर, श्याम बाजार, नयागांव सहित अन्य शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में छठ व्रतियों उदित होते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। सुबह सुबह हल्की हल्की ठंड के माहौल में छठ व्रतियों सहित श्रद्धालु छठ घाटों पर पहुंचे। प्रखंड क्षेत्र के सभी घाटों को लाइट के झालरों से सजाया गया था। जिसके कारण घाटों की खूबसूरती देखते बन रही थी। सूर्योदय से पूर्व सभी छठ वृत्ति अपने-अपने घाटों पर पहुंच गए और घंटों पानी में खड़ा रहकर भगवान भास्कर की आराधना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा जल एवं दूध के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने व्रतियों को प्रणाम कर उनसे प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान छठ के गीतों से छठ घाट का माहौल भक्तिमय बना रहा। साथ ही घाट पर भी लोगों की भीड़ दिखी। 








श्रद्धालु घाट पर जाने से पहले बांस की टोकरी में पूजा की सामग्री, मौसमी फल, ठेकुआ, कसर, गन्ना आदि सामान सजाया और इसके बाद घर से नंगे पैर घाट पर पहुंचे। छठ पहला ऐसा पर्व है। जिसमें डूबते सूर्य की भी पूजा की जाती है और उन्‍हें अर्घ्य दिया जाता है। लोगों में काफी उत्साह देखी गई। पूरा प्रखंड क्षेत्र छठ पूजा के मधुर गीत कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए..., जोड़े-जोड़े नारियल तोहे चढ़इबो ना..., ऐ छठी मइया होई ना सहइया... से गुंजायमान हो गया। वही आगरा नदी छठ घाट में प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जगह जगह पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच लोक आस्था का महापर्व छठ हर्षोल्लास के साथ प्रखंड क्षेत्र में संपन्न हुआ। वहीं दूसरी ओर लोक आस्था के महापर्व छठ पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए समाजसेवी एवं पूजा समितियों के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के द्वारा आगरा जोर छठ घाट पर व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क दूध, चाय व पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया। छठ पर्व के अवसर पर पेयजल की भी व्यवस्था की गई थी। व्रतियों के स्नान के बाद कपड़ा बदलने के लिए चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं और व्रतियों के लिए दूध, दीपक, अगरबत्ती,माचिस सहित अन्य चीजें निःशुल्क वितरण किया गया था। भोली बाबा आश्रम के समीप निप्पू झा के द्वारा सूर्य को अर्घ्य देने के लिए कच्चा दूध व्रतियों के लिए चाय और शुद्ध पेयजल की निःशुल्क व्यवस्था की गई थी। बताया गया कि यह कार्य पिछले 15 वर्षों से किया जा रहा है। बताया कि, पूरी निष्ठा और लगन के साथ इसमें स्थानीय लोगों और युवाओं का भरपूर सहयोग मिलता है। बताया गया कि भोली बाबा आश्रम मार्ग के समीप यह कार्य किया जाता है। हालांकि आगरा नदी छठ घाट समीप से अज्ञात चोर के द्वारा एक मोटरसाइकिल की चोरी कर लेने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार थाना कॉलोनी निवासी राम नगीना चौबे के पुत्र कुंदन कुमार चौबे अपनी मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्रो आगरा नदी छठ घाट समीप खड़ी कर अर्घ्य देने गए थे। जब घाट से वापस लौटे तो मोटरसाइकिल को उक्त जगह पर नहीं पाया। काफी खोजबीन करने पर भी कुछ पता नहीं चला। पीड़ित के द्वारा बताया गया कि अज्ञात चोरों के द्वारा मोटरसाइकिल की चोरी कर ली गई। जिसको लेकर कुंदन कुमार चौबे ने बौंसी थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें