Chandan News: जवाहर कुमार झा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कसी कमर चान्दन प्रखंड क्षेत्र में दौरा

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बांका लोकसभा के भावी प्रत्याशी जवाहर कुमार झा द्वारा चांदन प्रखंड क्षेत्र के बिरनियां पंचायत और सिलजोरी पंचायत में किया जनसंपर्क अभियान। सैकड़ो ग्रामीणों ने उसका स्वागत किया और  विकास के नाम पर भरपूर समर्थन का भरोसा दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा मैं आदर्श बांका बनाने का संकल्प के साथ आप सबों के बीच आया हूं आप सभी लोगों का समर्थन और आशीर्वाद मिला तो यह संकल्प जरूर पूरा होगा। बांका को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाने का काम करूंगा। उन्होंने छोटी-मोटी समस्याओं को दूर करने के लिए 


चुनाव से पहले ही जनता को भरोसा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप लोगों का समर्थन आशीर्वाद मिला तो  बांका में कोई समस्या उत्पन्न नहीं होने दूंगा हर प्रखंड में विकास होगा।  उन्होंने कहा बांका के विकास के लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार हूं।  जवाहर कुमार झा ने अन्य दलों के प्रत्याशियों को आगामी लोकसभा चुनाव में मात देने के लिए विकास का प्लान बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हमें वोटरों को लुभाने के लिए वोट नहीं लेना है मैं विकास के नाम पर वोट मांगूंगा और वह सपना एक दिन पूरा करूंगा। मौके पर संजीव सिंह, प्रियदर्शी ठाकुर, पूर्व मुखिया भगवान चौधरी, अशोक यादव, राजेश यादव, भाजपा नेता अरविंद पांडेय सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें