Godda News: नूतन झा को मिली पीएचडी की उपाधि



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- स्थानीय महिला महाविद्यालय की हिंदी विभाग की प्राध्यापिका नूतन झा ने मंगलवार को सिदो कान्हु विश्वविद्यालय दुमका से "डॉक्टर ऑफ फिलासफी" की डिग्री हासिल की। उक्त आशय की जानकारी देते हुए डॉ. नूतन झा के परिजन व रेडक्रॉस गोड्डा के सचिव सुरजीत झा ने बताया की डॉ. झा के शोध का विषय "मुक्तिबोध के काव्यों में प्रगतिशील चेतना" था। उन्होंने अपनी शोध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार सिन्हा के निदेशन में पूरी की। शोध कार्य में एसपी कॉलेज दुमका के प्रो. डॉ. यदुवंश प्रणय का सहयोग भी उल्लेखनीय है। उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए महिला कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो. ललन कुमार झा, सेवानिवृत प्रभारी प्राचार्या किरण चौधरी, प्रो. बिंदु मंडल, डॉ. ब्रजेश मिश्रा, डॉ. सुमनलता, डॉ. सुधि वत्स, डॉ. साबरा तबस्सुम, डॉ. संजू सिंह, डॉ. संगीता कुमारी, प्रो. रेखा कुमारी, डॉ. बिजयेंद्र झा, प्रो. सुहासिनी मरांडी, डॉ. कंचन कुमार, डॉ. राजीव झा, प्रो. पूनम झा, डॉ. विभा राय एवं प्रो. विभा सिंह, गोड्डा कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ. इंदिरा तिवारी, पूर्व प्राचार्य डॉ. बी. एन. तिवारी, दुमका से डॉ. कलानंद ठाकुर व डॉ. धनंजय मिश्रा के अलावा साहित्यिक संस्था लोक मंच से संरक्षक मंजूल कुमार दास, कार्यकारी अध्यक्ष शिवकुमार भगत एवं सचिव सर्वजीत झा "अंतेवासी" सहित डॉ. मौसम ठाकुर, डॉ. ब्रह्मदेव कुमार, विद्यापति झा, फूल कुमारी, मिथिलेश कुमार व अर्पणा कुमारी ने जहां बधाई दी है वहीं उनके परिवार जनों में साया झा, चंपा देवी, इंद्रजीत झा, अजीत कुमार झा, कुंदन कुमार झा, शारदा झा, बिमल नंदिनी ठाकुर, विश्वजीत झा, सविता झा, अनिल कुमार झा, राज नंदिनी झा, सविता झा, आशीष कुमार झा, संध्या झा,पवन कुमार झा, नीतू झा, ज्योति झा, प्रियदर्शिनी झा, रणविजय झा, दीपक कुमार झा, समरजीत झा, आलोक कुमार झा, राजीव झा, अलका झा, लोकेश झा, अमित ठाकुर, मोनी ठाकुर, दुर्गेश झा, नम्रता झा, डॉ. राजीव रंजन झा, राजलक्ष्मी झा, दुर्गेश नंदिनी ठाकुर, दिकविजय झा, विश्व विजय झा, दुर्ग विजय झा, नुपुर नंदिनी झा आदि ने परिवार की बड़ी उपलब्धि बताते हुए बधाई दी है।

Share on Google Plus

Editor - भूपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें