Rewari News : देश की राजनीति में नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बढ़ेगा महिलाओं का प्रतिनिधित्व

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से विधानसभा और लोकसभा में बढ़ेगा महिलाओं का प्रतिनिधित्व। सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने बावल मंडल की महिला मोर्चा की बैठक को किया संबोधित। भारतीय जनता पार्टी ने सदैव देश की महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण को दी प्राथमिकता।



रेवाड़ी, 8 नवंबर हरियाणा के सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के रूप में देश की महिलाओं को नायाब उपहार दिया है। उन्होंने कहा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के द्वारा विधानसभा व लोकसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। डा. बनवारी लाल बुधवार को बावल स्थित कार्यालय पर बावल मंडल की महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम इस बात का परिचायक है कि भारतीय जनता पार्टी ने देश की महिलाओं के उत्थान और उनके सशक्तिकरण को सदैव प्राथमिकता दी है। 



उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किये गए कार्य व चलाई जा रही योजनाएं महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। डा. बनवारी लाल ने इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा डा. कविता गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव महिला मोर्चा हेमलता तंवर, महामंत्री महिला मोर्चा सीमा गुप्ता, मंडलाध्यक्ष बावल महिला मोर्चा सीमा, मंडलाध्यक्ष बावल अमरजीत सिंह, पुष्पा बधराना सहित महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारी व महिलाएं उपस्थित रही।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें