Rewari News : KLP कॉलेज में कल विद्यार्थियों को प्रदर्शनी लगाकर बताया जाएगा "हरियाणा का इतिहास"


रेवाड़ी के दिल्ली रोड स्थित किशन लाल पब्लिक कॉलेज में हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकुला व इतिहास एवं संस्कृति प्रकोष्ठ, कुरुक्षेत्र की ओर से हरियाणा के इतिहास पर दो दिवसीय प्रदर्शनी “युग-युगों से हरियाणा” का आयोजन 21 व 22 नवम्बर 2023 को प्रेमलता जैन सभागार में किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में कॉलेज के विद्यार्थियों व शहर के लोगों को हरियाणा के इतिहास की जानकारी व हरियाणा के गौरवपूर्ण इतिहास को दिखाया जाएगा। प्रदर्शनी में हरियाणा के इतिहास से संबन्धित फोटो और हरियाणा के पुराने इतिहास के दुर्लभ और ऐतिहासिक दस्तावेज प्रदर्शित किए जायेगे। इसके साथ-साथ इस प्रदर्शनी में हरियाणा बनने के बाद हरियाणा ने विकास की किन ऊंचाइयों को छुआ है, उसके बारे में भी देखने को मिलेगा। यह प्रदर्शनी कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ-साथ शहर के सभी लोगों के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी का समय सुबह 10 बजे से शाम को 3 बजे तक होगा। प्रदर्शनी में  हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकुला की तरफ से हरियाणा के इतिहास से संबन्धित किताबों की प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें