ग्राम समाचार,चांदन,बांका। लगातार कई दिनों से पछुआ हवा और सितलर से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वही गुरुवार और को सुबह को कुछ देर के लिए झमाझम बारिश ने अचानक ठंड को काफी बढ़ा दिया है। वही इस बारिश से आलू और सरसों की फसल को नुकसान होने की बात बताई जा रही है। वही रवि फसल को लाभ होना भी बताया जा रहा है।साथ ही दिन भर धूप नही निकलने से भी लोग परेशान है। इस
भीषण ठंड से आमलोगों के साथ-साथ जानवरो को भी बचाने का प्रयास किया जा रहा है।ठंड को देखते हुए पशुपालक जानवर को भी बाहर जाने नही दिया जा रहा है।हलांकि जनप्रतिनिधियों के मांग चांदन अंचलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चांदन, शहीद चौक गांधी चौक,पुरानी थाना,बस स्टेंड ,सहित भैरोगंज बाजार सुइया आदि जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। राहगीर,गरीब मजबूत आदि लोग कड़ाके के ठंड में हाथ सेंक कर जान बचा रहें है।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें