ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। ऐतिहासिक मंदार तराई स्थित पापहारिणी सरोवर के मछलियों के लिए डाक की बोली सात मार्च को प्रखंड कार्यालय में की जायेगी। सरोवर के घाट की साफ- सफाई के लिए इसके पानी को निकाला जायेगा। ऐसे में इसकी मछलियां खुले में खराब हो जायेगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि डाक में भाग लेने वाले के पूर्व जिला मत्स्य पदाधिकारी के द्वारा निर्धारित सुरक्षित जमा राशि 3 लाख रुपया का 10
प्रतिशत जमानत की राशि जमा करनी पड़ेगी। उच्चतम डाक लगाने वाले को एकमुश्त में डाक की बोली गयी राशि को जमा करना होगा। जिसमें उच्चतम डाक वक्ता की जमानत की राशि समायोजित की जायेगी। शेष डाक बोलने वाले को जमानत की राशि वापस कर दी जायेगी। डाक लेने वाले एकमुश्त राशि को जमा नहीं करेंगे तो उनकी जमानत की राशि जब्त कर ली जायेगी तथा दूसरे स्थान पर रहे डाक वक्ता के साथ बंदोबस्ती कर दी जायेगी।
कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें