Godda News: प्रचंड गर्मी से झारखंड को आज मिल सकती है राहत

पश्चिम और पूर्वी ट्रूफ़ झारखंड से गुजरने के कारण मौसम का बदलेगा मिजाज



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-   झारखंड इन दिनों पूरी तरीके से प्रचंड गर्मी और हीट वेव की चपेट में है यही वजह है कि यहां के लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। एक तरफ जहां लोग दिन-रात गर्मी से छटपटा रहे हैं वही हीट वेव की वजह से लोग घर से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो झारखंड में प्रचंड गर्मी पड़ी। वहीं सबसे ठंडी कही जाने वाली रांची का तापमान भी 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 46.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम तापमान चाईबासा में 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वही आज (शनिवार) के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड में झमाझम बारिश की संभावना जताई जा रही है जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

झारखंड के अधिकांश जिलों में आज बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम और पूर्वी ट्रूफ़ झारखंड से पार हो रहा है। जिस वजह से आज झारखंड का मौसम बदला हुआ नजर आएगा साथ ही बारिश होने की संभावना है। आज झारखंड के अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं रांची में बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ अन्य जिलों में भी मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज लाइन जारी किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

*आज का विभिन्न जिलों का संभावित तापमान*

आज के संभावित तापमान की बात करें तो राजधानी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। धनबाद का अधिकतम तापमान 41 डिग्री न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। पलामू का तापमान अधिकतम 43 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वही गढ़वा का अधिकतम तापमान 44 डिग्री न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

अमरेंद्र कुमार सिंह (बिट्टू):-

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे, ब्यूरो चीफ गोड्डा ।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें