Jamshedpur News: जीपीपी की केंद्रीय कमेटी का पुनर्गठन, अनिल कुमार भगत कार्यकारी अध्यक्ष एवं देवी दयाल मुण्डा और अशोक कुमार अग्रवाल में बने केन्द्रीय सचिव।


 

ग्राम समाचार संवाददाता, जामशेदपुर:  विगत गुरुवार को रांची स्थित विधायक अतिथि शाला में ऑल  झारखंड स्टूडेंट यूनियन (AJSU ) के संस्थापक सह झारखंड पीपुल्स पार्टी (JPP) के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा की अध्यक्षता में  झारखंड पीपुल्स पार्टी के केंद्रीय कमेटी की बैठक संपन्न हुई जिसमें केंद्रीय कमेटी की आंशिक पुनर्गठन किया गया.
सर्व सहमति से लोहरदगा से दो बार विधायक रहे स्वर्गीय कमल किशोर भगत के अनुज छोटे भाई अनिल कुमार भगत को केंद्रीय कमेटी में कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया. इसके अतिरिक्त केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार ठाकुर जो जेपी आंदोलन से जुड़े थे को मनोनीत किया गया इस प्रकार  माधवेंद्र मेहता को केंद्रीय प्रवक्ता, वही देवी दयाल मुंडा और अशोक कुमार अग्रवाल को केंद्रीय सचिव के रूप में मनोनीत किया गया. इस अवसर पर झारखंड पीपुल्स पार्टी की कुल गुलाम नमक मुख्य पात्र प्रकाशित किया गया. युक्त मुख पत्र मासिक पत्रिका के रूप में प्रकाशित होगी प्रवचन पत्रिका में श्वेत पत्र के नाम से झारखंड राज्य के 24 वर्षों में पांच बार विधानसभा की चुनाव तीन बार राष्ट्रपति शासन तथा बढ़ावा 12वां मुख्यमंत्री की कार्यकाल का समीक्षा की गई है.

श्री कालीदास मुर्मू, जामशेदपुर।

Share on Google Plus

Editor - कालीदास मुर्मू , जमशेदपुर

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें