Rewari News : अतिरिक्त परिवहन सचिव के कर्मचारी विरोधी फरमानों के खिलाफ 26 जून को भूख हड़ताल करेंगे :: सांझा मोर्चा

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा की आवश्यक मीटिंग डिपो चेयरमैन निरंजन मोहदीपुर की अध्यक्षता में हुई ।जिसमे हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ-1342 के राज्य सचिव यशपाल यादव, इंटक के राज्य सचिव नरेश मांदी, मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के राज्य सचिव चिराग़ यादव हरियाणा रोडवेज़ संयुक्त कर्मचारी संघ के डिपो प्रधान प्रवीण बालधन, ऑल हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के डिपो प्रधान दिनेश कुमार, हरियाणा रोडवेज़ परिचालक संघ के डिपो प्रधान जितेंद्र पावटी, जागृति मंच के डिपो प्रधान पवन यादव व साँझा मोर्चा रेवाड़ी डिपो के वरिष्ठ सदस्य कुलदीप खड़गवास ,राकेश पुंसिका सहित रेवाड़ी डिपो साँझा मोर्चा के शीर्ष नेताओं व अनेक कर्मचारियों ने भाग लिया।मोर्चे के नेताओ ने कर्मचारियों को बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा 23 जनु 2023 को रोड़वेज कर्मचारियों की कई मांगो पर सहमति जताई थी जिनके परिपत्र जारी करने का आश्वासन दिया था लेकिन मानी गई को लागू नही किया जा रहा हैं। दूसरी ओर आए दिन कर्मचारी व विभाग विरोधी फरमान जारी किए जा रहे हैं। चालक परिचालक व लिपिक से अनेक तरह के कार्य लिए जा रहे हैं परंतु कार्यो अनुसार पे ग्रेड न देकर आर्थिक नुकसान किया जा रहा हैं। चालक परिचालक उपनिरीक्षक, निरीक्षक व कर्मशाला के कर्मचारियों की देय अर्जित अवकाशों को कम करके आर्थिक नुकसान किया जा रहा हैं।चालक, परिचालकों के रात्रि ठहराव भत्ता को 30 से 10 समित करने का फरमान जारी कर दिया हैं।ओवर टाइम पॉलिसी को ताक पर रखकर चालक परिचालकों से 14,15 घंटे कार्य लेकर ओवरटाइम सीमित देकर शारीरिक व आर्थिक नुकसान किया जा रहा हैं। कर्मशाला के कर्मचारियों के कर्मचारियों को सर्विसेज रूल 2016 के साथ जोड़कर अवकाशों को कम करके प्रताड़ित किया जा हैं।ग्रुप डी के कर्मचारियों से तकनीकी पद का कार्य लिया जा रहा हैं जबकि प्रमोशन नही दी जा रही हैं। सभी प्रकार की पूर्ण प्रक्रिया के बाद भर्ती किए गए 2016 के चालको व दादरी डिपो के 52 हैलपरो को पक्का नही किया जा रहा हैं।रोडवेज विभाग में लगभग 45 तरह की कैटेगिरी फ्री यात्रा सुविधाओं का लाभ ले रही हैं परन्तु 35 से 38 साल तक कार्य करने वाले रोडवेज कर्मचारियों को फ्री सुविधा न देकर अन्याय किया जा रहा हैं। सरकार की कर्मचारी व विभाग विरोधी नीतियों के खिलाफ कर्मचारियों में बहुत रोष हैं। सांझे मोर्चे ने इन फरमानों के खिलाफ 26 जून को सभी महाप्रबन्धको के कार्यालयों पर महानिदेशक, अतिरिक्त परिवहन सचिव व सभी महाप्रबन्धको की तानाशाही के खिलाफ 10 से 4 बजे तक भूख हड़ताल करके ज्ञापन दिया जाएगा। अगर सरकार ने 23 जून 2023 को मानी गई मांगो को लागू नही किया ओर जारी फरमानों की वापिस नही लिया तो 14 जुलाई को अम्बाला में परिवहन मंत्री के आवास का घेराव करके आगामी बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें