Godda News: झारोटेफ के महागामा प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मन्नान और प्रखंड सचिव बने गंगेश गुंजन


 


ग्राम समाचार पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:-  कर्मचारी चेतना जागरण सह प्रखंड कार्यकारिणी पुनर्गठन कार्यक्रम के तहत महगामा प्रखंड के श्री मोहन आदर्श विद्यालय में विद्यालय प्रधान अबू सलेह की अध्यक्षता में मीटिंग संपन्न हुई।जिसमे चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में मो सज्जाद आलम और नीरज कुमार सिंह मौजूद रहे। साथ ही झारोटेफ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुमन कुमार और जिला सचिव सुभाष चंद्र भी उपस्थित रहे।इस कर्मचारी चेतना जागरण सह प्रखंड कार्यकारिणी पुनर्गठन में महगामा प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मन्नान हाशमी, प्रखण्ड सचिव गंगेश गुंजन प्रखंड कोषाध्यक्ष मो अब्दुस शकूर का निर्वाचन सर्वसम्मति से किया गया।इसके साथ साथ प्रखंड उपाध्यक्ष के रूप में नियाज़ अहमद,मो अबू सलेह,शशि शेखर कुमार सिंह,नीलेश कुमार तथा प्रखंड संयुक्त सचिव के रूप में खुर्शीद आलम,सनातन कुमार दास, सहजाद अनवर प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य संतराम मुर्मू,संजय कुमार पंडित,शमशाद अहमद ,मो कमर मूश्तर,महमूद हसन,आशा देवी,साह आलम ,रेखा कुमारी का भी मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। प्रखंड कमिटी के गठन के उपरांत सभी लोगो ने एक साथ एक स्वर में चार्टर ऑफ डिमांड का पूरजोर समर्थन किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी उपस्थित रहे ।

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे, ब्यूरो चीफ गोड्डा ।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें