Godda News: झारोटेफ के ठाकुर गंगटी प्रखंड अध्यक्ष पीयूष कुमार ठाकुर और प्रखंड सचिव बने रंजीत कुमार मंडल



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  कर्मचारी चेतना जागरण सह प्रखंड कार्यकारिणी पुनर्गठन कार्यक्रम के तहत ठाकुरगंगटी प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय भतखोरिया बालिका में मीटिंग संपन्न हुई।जिसमे चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में रितेश रंजन के साथ झारोटेफ जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुमन कुमार , झारोटेफ जिला सचिव सुभाष चंद्र और झारोटेफ जिला कोषाध्यक्ष विद्यानंद प्रसाद मौजूद रहे। इस कर्मचारी चेतना जागरण सह प्रखंड कार्यकारिणी पुनर्गठन में ठाकुरगंगटी प्रखंड अध्यक्ष पीयूष कुमार ठाकुर, प्रखण्ड सचिव रंजीत कुमार मंडल प्रखंड कोषाध्यक्ष वाशिकुर रहमान का निर्वाचन सर्वसम्मति से किया गया।इसके साथ साथ प्रखंड उपाध्यक्ष के रूप में मानवेल सोरेन,पंकज कुमार सुमन ,टीटू हेंब्रम तथा प्रखंड संयुक्त सचिव के रूप में कुमारी निशा सिन्हा,राज कुमार ओरांव ,केशव कुमार प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश कुमार भगत बेचन रजक ,रत्न कुमार मंडल ,मुरारी कुमार साह,रूपक कुमार ,मार्शल सोरेन,निरंजन कुमार,शकील अहमद प्रिया कुमारी का भी मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। प्रखंड कमिटी के गठन के उपरांत सभी लोगो ने एक साथ एक स्वर में चार्टर ऑफ डिमांड का पूरजोर समर्थन किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी उपस्थित रहे ।

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे, ब्यूरो चीफ गोड्डा ।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें