Rewari News : गृह मंत्री और मुख्यमंत्री का क्रिमिलेयर की सीमा बढ़ाने पर आभार व्यक्त किया

पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन में क्रीमी लेयर की सीमा 8 लाख करने पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया गया।           



पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन पाली, महेंद्रगढ़ में हरियाणा राज्य के पिछड़े वर्गों के हित में क्रीमी लेयर सीमा 6 लाख से बढा कर 8 लाख रुपए करने की अधिसूचना और इसमें वेतन और कृषि आय नही शामिल करने, पिछड़ा वर्ग ए को 8% एवं पिछड़ा वर्ग भी को पंचायत एवं नगर कॉर्पोरेशन में 5% का विशेष आरक्षण देने एवं अन्य पिछड़ा वर्ग जन कल्याणकारी नीतियों हेतु केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री कर्ण देव कंबोज का भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अरुण जांगड़ा,डॉ.आर.के.जांगड़ा की अगुवाई में भाजपा पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारीयों के प्रतिनिधि मंडल द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर हरियाणा भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री कर्ण देव कंबोज ने कहा क्रीमी लेयर 8 लाख करने की घोषणा और बीसी-ए वर्ग के पंचायत एवं नगर निकायों में 8% आरक्षण को जारी रखने एवं बीसी-बी वर्ग को  5% आरक्षण देने की घोषणा से पिछड़े वर्गों का लाभ मिलेगा।उन्होंने पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन में राज्य भर से पहुंचे सभी पिछड़ा वर्ग कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा  हरियाणा में तीसरी बार पिछड़ा वर्ग भाजपा की सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी ने ओबीसी वर्ग के आरक्षण को खत्म करने का कार्य किया। उन्होंने कहा  2014, 2019 लोकसभा व विधानसभा एवं 2024 में पिछड़े वर्गों ने फिर से नरेंद्र मोदी सरकार का समर्थन दिया और उसी तर्ज पर तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की पिछड़े वर्गों के आशीर्वाद से पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरुण जांगड़ा ने   कहा भाजपा पिछड़े वर्गों की हितेषी पार्टी है। उन्होंने कहा भाजपा ने पिछड़े वर्गों के लिए अनेक जन कल्याणकारी नीतियों के माध्यम से उनका उत्थान का कार्य किया है।कुलदीप यादव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओबीसी मोर्चा ने कहा अहीरवाल में ओबीसी का आंकड़ा 70 प्रतिशत है और यह वर्ग तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।सरिता जांगड़ा सचिव,भाजपा ओबीसी मोर्चा ने कहा महिला सशक्तिकरण की दिशा में भाजपा महिलाओं को सशक्त कर रही है।   


वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.आर.के.जांगड़ा विश्वकर्मा,सदस्य स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा सरकार एसटीएफ ने कहा भाजपा ने पिछड़े वर्गो को हक दिलाने का कार्य किया और कांग्रेस हमेशा से ही पिछड़ा वर्ग विरोधी पार्टी रही है। डॉ. विश्वकर्मा ने केंद्रीय नेतृत्व  एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बीसीए वर्ग हेतु आगामी  विधानसभा की 9 सीटों का आवंटन करने ,आयोग, बोर्डो ,निगम में उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग भी की। उन्होंने कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने ओबीसी कमीशन को संवैधानिक मान्यता प्रदान कर पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक अधिकार देने का कार्य किया है। पीएम मोदी द्वारा पीएम विश्वकर्मा कौशल योजना शुरू करते हुए पिछड़े वर्गों के विकास का महत्वपूर्ण मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा राष्ट्रवादी पीएम मोदी ओबीसी समाज से विशेष लगाव रखते है। केंद्रीय विद्यालय,नवोदय विद्यालय सैनिक स्कूल और नीट की परीक्षाओं में 27% आरक्षण पहली बार पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने दिया।कर्नाटक राज्य की तर्ज पर अगर कांग्रेस हरियाणा में सत्ता सीन होती है तो वह पिछड़ा वर्ग का आरक्षण मुसलमानों को देने का कार्य करेगी।उन्होंने कहा कांग्रेस के शासन में नौकरियां बेचने,जातिवाद और परिवारवाद को बढ़ावा देने का कार्य किया।डॉ.विश्वकर्मा ने कहा भाजपा को सत्ता में लाने में लगातार पिछड़ा वर्ग एवं दक्षिण हरियाणा के मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। भाजपा पिछड़े वर्गों के हितों की रक्षा करते हुये तीसरी बार पूर्ण बहुमत की नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार बनायेगी।उन्होंने कहा साधारण और सरल व्यक्तित्व के धनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से 24 घंटे प्रदेश की जनता के लिए कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में  अरुण जांगड़ा, कुलदीप यादव, सरिता जांगड़ा, किशन लाल बोहरा, प्रोफेसर विजेंदर जांगड़ा, सुशील कुमार, वीरेंद्र यादव, अमन कुमार, विनय सिंह, सुभाष वर्मा, सतीश कुमार, राजेश जांगड़ा, अशोक जांगड़ा,लक्ष्मण प्रजापत आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें