Rewari News : कांग्रेस पार्टी की ओर से यादव धर्मशाला में धन्यवाद सम्मेलन का आयोजन कल किया जाएगा :: छावड़ी

रेवाड़ी में कांग्रेस पार्टी का धन्यवाद सम्मेलन कल यादव भवन में होगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हड्डा, दीपेंद्र हुड्डा, राज बब्बर तथा उदय भान सहित कई दिग्गज नेता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।




हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा कल रेवाड़ी दौरे पर रहेंगे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित धन्यवाद सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उनके साथ राज बब्बर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान सहित पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव और विधायक चिरंजीव राव भी मौजूद रहेंगे। इसके पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पोसवाल चौक स्थित उनके कार्यालय का रिबन काटकर उद्घाटन करेंगे। तत्पश्चात कोनसीवास रोड स्थित प्रकाश वाटिका में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। आपको बता दें कि बीते दिन विधायक चिरंजीव राव ने भी प्रैस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम की जानकारी दी थी।



कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता सुभाष छावड़ी चेयरमैन ने बताया कि कल 27 जुलाई को यादव भवन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के "धन्यवाद सम्मेलन" कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जोर शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से दर्जनों गांव का दौरा कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण दिया गया है। सुभाष छावड़ी ने अपने कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों से साबित हो गया है कि देश और प्रदेश में कांग्रेस की लहर है इसलिए आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का होगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आज महंगाई, बेरोजगारी ओर भ्रष्टाचार से देश और प्रदेश की जनता त्रस्त है। भारतीय जनता पार्टी ने 75 पर का नारा दिया था और लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा दिया। जनता ने भाजपा वालों को उनकी असलियत बता दी। सुभाष छावड़ी ने दावा किया कि इस बार कॉन्ग्रेस की 80 पार सीटें आएंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। यादव सभा में कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व कार्यकर्ताओं से रूबरू होगा। पार्टी के शीर्ष नेता कल कार्यकर्ताओं को संदेश देंगे। उन्होंने पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव व उनके विधायक पुत्र चिरंजीव राव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि चिरंजीव राव ने जनता की समस्या को विधानसभा में पुरजोर तरीके से उठाते आ रहे है। 
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें