Rewari News : अशोक लुखी मत्स्य पालन तो जसवंत नंबरदार को पशुपालन अनुसंधान प्रकल्प जिला समन्वयक्त की जिम्मेदारी मिली



भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला रेवाड़ी द्वारा जिला अध्यक्ष अशोक कुमार कोसलिया के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर के चर्चा की गई। इस बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर मांढ़ी की और जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान से चर्चा कर दो नई नियुक्तियां भी की गई। जिसमे अशोक लखी को मत्स्य पालन प्रकल्प का जिला समन्वयक व जसवंत नंबरदार को पशुपालन अनुसंधान प्रकल्प का जिला समन्वयक बनाया गया। बैठक में विशेष तौर पर जिला प्रभारी कर्मवीर यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी कोषाध्यक्ष रामपाल यादव, प्रदेश कार्यालय सचिव बलजीत यादव, महामंत्री महेश राजा जी, उपाध्यक्ष दीपक यादव, उपाध्यक्ष हीरालाल पनवाड़, सचिव जितेंद्र वर्मा, सचिव रवींद्र, सचिव विक्रम, रामकुमार प्रजापत, अशोक कुमार और किसान मोर्चा के अन्य पदाधिकारी और मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें