Boarijor News: भाजपा बोआरीजोर कमिटी का बैठक संपन्न, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 23अगस्त को घेराव की तैयारी

ग्राम समाचार, बोआरीजोर (गोड्डा)। बोआरीजोर प्रखंड के हाई स्कूल प्रांगण में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बोआरीजोर कमिटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष बमभोली पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने आगामी 23 तारीख को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ बड़े स्तर पर घेराव करने की योजना बनाई। यह घेराव मुख्यमंत्री द्वारा किए गए 5 लाख युवाओं को नौकरी और बेरोजगारों को 6 हजार रुपये प्रति माह देने के वादों को लेकर किया जाएगा, जिसे भाजपा ने झूठा करार दिया है।

इस बैठक में सर्वसम्मति से युवा मोर्चा बोआरीजोर मंडल के लिए दीनबंधु मंडल को अध्यक्ष और सनातन रूज व चुनाराम बेसरा को महामंत्री चुना गया। साथ ही, पूर्व चयनित युवा मोर्चा अध्यक्ष दिलीप टुडू के मामले में जिला कमिटी के अनुमोदन का इंतजार है, जिसके बाद उनके लिए भाजपा में नई जिम्मेदारी दी जाएगी।

मंडल अध्यक्ष बमभोली पाण्डेय ने बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर युवाओं से वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। बैठक में भाजपा नेत्री अनिता सोरेन ने भी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा दी। इस बैठक में मुख्य रूप से ओमकार साह, अशोक टुडू,जितेंद्र लोहार,रोदन राय,जागेश्वर माल,जितेंद्र किस्कू,मनोज ठाकुर,राजेश गुप्ता,विक्रांत भारती, राजीव कुमार,शिवकांत मंडल,एसटी मोर्चा के हेमलाल,सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें