Pathargama News: झारोटेफ के पथरगामा प्रखंड अध्यक्ष नचिकेता कुमार और प्रखंड सचिव पुनीत कुमार हेंब्रम बने



ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:-  कर्मचारी चेतना जागरण सह प्रखंड कार्यकारिणी पुनर्गठन कार्यक्रम के तहत पथरगामा  प्रखंड के एन जी प्लस टू उच्च विद्यालय में चुनावी पर्यवेक्षक सह संयुक्त सचिव  और  जिला उपाध्यक्ष रितेश रंजन की देखरेख में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में झारोटेफ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुमन कुमार झारोटेफ के जिला सचिव सुभाष चंद्र और झारोटेफ के जिला कोषाध्यक्ष विद्यानंद प्रसाद तथा डां महानंद यादव उपस्थित रहे। इस कर्मचारी चेतना जागरण सह प्रखंड कार्यकारिणी पुनर्गठन में पथरगामा  प्रखण्ड अध्यक्ष नचिकेता कुमार  प्रखंड सचिव सुनित कुमार हेंब्रम प्रखंड कोषाध्यक्ष सुदर्शन कुमार का  निर्वाचन सर्वसम्मति से किया गया। इसके साथ साथ प्रखंड उपाध्यक्ष के रूप में  मनोज कुमार मंडल , सुनिता कुमारी, अनुज कुमार झा तथा प्रखंड संयुक्त सचिव के रूप में रंजीत कुमार, अनुरंजन कुमार हेंब्रम, मिली कुमारी प्रखंड कार्यकारिणी सदस्यों में राजेंद्र कुमार, मुहसीब का भी मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया।  प्रखंड कमिटी के गठन के उपरांत कर्मियों को संबोधित करते हुए  झारोटेफ जिला अध्यक्ष डॉक्टर  सुमन कुमार  ने कहा कि  एनपीएस में जमा राशि को वापस लाना, राज्यकर्मियों के सेवानिवृति का उम्र 62 वर्ष कराना, अन्य राज्यकर्मियों की भांति शिक्षको को एम ए सी पी लाभ दिलाना, चार बड़े शहरों की भांति राज्य के सभी जिलों में परिवहन भत्ता  लागू  कराना, राज्यकर्मियों को भी शिशु  शिक्षण भत्ता की सुविधा दिलाना समेत 11 सूत्री  की मांगो के लिए जल्द ही आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कर्मी उपस्थित रहे।

अमन राज, संवाददाता पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे, ब्यूरो चीफ गोड्डा ।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें