Rewari News : कोलकाता के आरजी कर मैडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर से दरिंदगी के विरोध में आईएमए ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया



कोलकाता के आरजी कर मैडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में आईएमए का विरोध प्रदर्शन। रेवाड़ी में आईएमए की जिला इकाई ने कलावती अस्पताल के बाहर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।




कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में पूरे देश में उबाल है। देश को झकझोर देने वाली इस घटना के विरोध में शनिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने 24 घंटे के लिए सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर अपना रोष जताया। इसी कड़ी में रेवाड़ी में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आईएमए की ओर से मॉडल टाउन स्थित कलावती अस्पताल के बाहर एक दिन का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर सरकार को चेतावनी दी गई। चिकित्सकों के धरना प्रदर्शन को भाजपा नेता अरविंद यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने समर्थन देकर घटना की निंदा की।



कोलकाता में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के दुष्कर्म के बाद हुई हत्या पर ज़िले के चिकित्सकों ने रोष प्रदर्शन किया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रेवाड़ी में शनिवार सुबह छह बजे से रविवार सुबह छह बजे तक हड़ताल रही उसमें सभी काम काज बंद रहे केवल गंभीर मरीज़ ही देखे गए। आईएमए रेवाड़ी अध्यक्ष डॉ दीपक यादव ने बताया कि नेशनल आईएमए के आह्वान पर एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की गई है और अगर हमारी माँगें पूरी नहीं की गई दो इस हड़ताल को आगे भी जारी रखा जाने पर विचार किया जाएगा।
 
चिकित्सकों का कहना है कि इस मामले में चल रही जाँच को एक स्वतंत्र एजेंसी द्वारा फ़ास्ट ट्रैक के आधार पर पूरी की जानी चाहिए और दोषियों को जल्द और कठोर सजा मिलनी चाहिएऔर इसी प्रकार केंद्र सरकार से विशेषकर गृह मंत्री से चिकित्सा प्रतिष्ठानों और कर्मचारियों के विरुद्ध हिंसा रोकने के लिए एक केंद्रीय क़ानून बनाया जाए इससे अस्पताल में हिंसा में शामिल उपद्रवियों के विरुद्ध त्वरित मामला दर्ज कर मुक़दमा चलाने को सुनिश्चित किया जाना चाहिए।



तीसरी माँग रही की सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टर्स को काम करने के लिए अनुकूल परिस्थितियां वातावरण प्रदान किया जाए और विशेषकर रात में चिकित्सक व अस्पताल कर्मचारियों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। चिकित्सकों ने एक संज्ञान पत्र विधायक चिरंजीव राव को भी दिया। इस रोष प्रदर्शन में विधायक चिरंजीव राव हरियाणा टूरिज़्म चेयरमैन डॉक्टर अरविंद यादव व पूर्व बार जिला प्रधान सतीश यादव भी सम्मिलित हुए।


IMA रेवाड़ी के तक़रीबन सौ चिकित्सक सदस्य व पदाधिकारी इस रोष प्रदर्शन में शामिल हुए। इसके अलावा के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भी विरोध प्रदर्शन में अपना सहयोग दिया। लायंस क्लब, रोटरी क्लब, भारत किसान यूनियन, भारत विकास परिषद, व अन्य सामाजिक संस्थाएं का भी सहयोग रहा। अमंगानी सोसाइटी से प्रतिनिधि मुकेश शर्मा, प्रवीण यादव व संजय यादव जी उपस्थित रहे। अमंगनी सोसाइटी के बच्चो ने इस जघन्य अपराध की निंदा करते हुए बैनर व चित्र बनाए। इस अवसर पर डॉक्टर दीपक यादव, डॉक्टर नीरज यादव, डॉक्टर सिद्धार्थ यादव, डॉक्टर सुमित्रा यादव, डॉक्टर नीलम यादव, डॉक्टर अनिल यादव, डॉक्टर अजय अग्रवाल, डॉक्टर पीसी सिंगला, डॉक्टर विजय भार्गव,डॉक्टर पवन गोयल, डॉक्टर शिव रतन, डॉक्टर अशोक सैनी, डॉक्टर संजय अग्रवाल, डॉक्टर सुरेन्द्र यादव, डॉक्टर मनीष तनेजा, डॉक्टर आदेश सक्सेना तथा भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष समय सिंह, जुगनू फ़ॉर्म से समाजसेवी योगेश्वर योगी, एम्स संघर्ष समिति से ओम प्रकाश, स्वराज अभियान से आनंद यादव और लक्ष्मण जांगीड आदि उपस्थित रहे।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें