Rewari News : सरकार द्वारा सभी फसलों को MSP पर खरीद की घोषणा से किसानों में खुशी आभार व्यक्त किया

देश भर में सभी फसलों पर MSP देने वाला हरियाणा बना पहला राज्य। रेवाड़ी जिले के किसान धन्यवाद करने पहुँचे भाजपा जिला कार्यालय। वंदना पोपली ने कहा नायब सरकार का यह नायाब फ़ैसला। 



रेवाड़ी में सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पर भारी संख्या में किसान पहुँचे और जिला कार्यालय पर मौजूद जिलाध्यक्षा डॉ वंदना पोपली व पूरी भाजपा टीम का धन्यवाद किया उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जहाँ पर सभी फसलों को एमएसपी पर ख़रीदा जा रहा है। यह एतिहासिक फ़ैसला भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा लिया गया है। इसी कड़ी के तहत वे आज जिलाध्यक्ष व उनकी पूरी टीम का धन्यवाद करने भाजपा जिला कार्यालय पहुँचे। जिलाध्यक्ष डॉ वंदना पोपली ने आए हुए सभी किसानों का आदर सत्कार किया और कहा कि भाजपा सरकार सदैव किसानों की हितैषी रही है। उन्होंने कहा पूरे देश में यह ऐतिहासिक फ़ैसला भाजपा सरकार द्वारा नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लिया गया नि:संदेह नायब सरकार का यह नायाब फ़ैसला है। 



इस अवसर पर रामपाल यादव राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा, जिला महामंत्री ईश्वर चनीजा, सुनील ग्रोवर, अजय काटीवाल उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अशोक कोसलिया, नीतेश अग्रवाल सोशल मीडिया प्रमुख, नवीन शर्मा आईटी प्रमुख, प्रवीण शर्मा सह मीडिया प्रभारी, राममेहर, राम कँवर, सुमन यादव, रुपेश जैनाबाद, सुनीता गुडयानी, डीएम यादव, डॉ सौरब यादव, मनोज सैनी, विक्रम यादव, दीपक, महेश राजा, मंडल अध्यक्ष रामनिवास, बाबूलाल छावड़ी, नागेंद्र, किसान जीतेन्द्र, सुधीर कुमार, प्रमोद सिंह, राज कुमार, रतिराम, घनश्याम, राम सिंह, जगन,सुभाष, सत्यनारायण, चंद्रभान, सरदार सिंह, ताराचंद नंबरदार, बाबूलाल, बस्तीराम, गजेंद्र, रामलाल साहित काफी संख्या में किसानों ने जिला कार्यालय पहुंच अपना धन्यवाद जिला अध्यक्षा के माध्यम भाजपा सरकार को दिया। 

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें