Rewari News : भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की विस्तृत कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया



भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की विस्तृत कार्यकारिणी बैठक का आयोजन जिला अध्यक्षा कविता गुप्ता कि अध्यक्षता में हुआ। जिसमे मुख्य रूप से प्रदेशाध्यक्षा महिला मोर्चा उषा प्रियदर्शनी तथा जिला अध्यक्षा डॉक्टर वंदना पोपली का सभी आए हुए कार्यकर्ताओ को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यकारिणी का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा उषा प्रियदर्शनी ने अपने सम्बोधन में कहा कि महिला मोर्चा हर मोर्चे में सबसे आगे रही है । व भाजपा सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के अनेकों कदम उठाये हैं जो कि पहले की सरकारों द्वारा उपेक्षित रहे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा पर बल दिया है जिसका फायदा देश व प्रदेश की सभी महिलाओं को मिल रहा है। चाहे तीन तलाक को खत्म कर महिलाओं को बराबर का हक देने की बात थी तो वो सिर्फ नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शिता व सोच का परिणाम था। महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्षा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ता पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं। 33% आरक्षण बिल को लेकर बहनों में काफी उत्साह है। उषा प्रियदर्शनी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सभी बहनो कि तरफ से धन्यवाद करती हूं जिन्होंने बहनों के बारे में सोचा और उन्हें सशक्त बनाया। आगामी विधान सभा चुनाव में महिला मोर्चा की भूमिका अग्रणी होगी।



जिला अध्यक्षा वंदना पोपली ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमारी बहनों की भूमिका बहुत ही अहम होने वाली है है। महिला मोर्चा पूरी शिद्दत के साथ काम कर रहा है। जिले में भी महिला मोर्चा की ओर से कई प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी कि तीन बहने सरकार की लखपति योजना के तहत लखपति बनी। ग्रहणियों को भी सरकार ने रसोई गैस का सलेंडर 500 रुपये का कर उनका सम्मान किया ।



कार्यकारिणी के अंत में महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा कविता गुप्ता ने सभी का धन्यवाद किया और जिला अध्यक्षा और प्रदेशा अध्यक्षा को आश्वस्त किया कि महिला मोर्चा जिले और प्रदेश द्वारा जो भी कार्य दिये जाएगे उन्हे पुरी मेहनत और ईमानदारी के साथ करेगी। महिला विस्तृत कार्यकारिणी की इस बैठक में पूर्व पर्यटन विभाग चैयरमैन अरविंद यादव, प्रदेश पींपीपी कोऑर्डिनेटर सतीश खोला, हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष बाल कल्याण परिषद पारिश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष नीतू चौधरी, जिला महामंत्री महिल मोर्चा हेमलता यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृपा जैमिनी, रेखा शर्मा, सरोज यादव, दीपा भारद्वाज, पुष्पा मुदगिल, पूर्व पार्षद कुमारी गीता, जिला सचिव नीरू भारद्वाज, मुकेश यादव, सीमा राय, जयमाला कौशिक, सुरेखा ढींगरा, रुचिका नागपाल, कृष्णा यादव, अलका, स्वीटी, कुसुम, सरोज सिक्का, सुमन लता, बिंदु गुप्ता, प्रियंका तथा सभी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें