Rewari News : विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा रेवाड़ी द्वारा विश्व बंधुता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया



रेवाड़ी में विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा द्वारा विश्व बंधुत्व दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ममता यादव सदस्या-हरियाणा लोक सेवा आयोग, पंचकूला, मुख्य वक्ता स्वामी विवेक भारती अधिष्ठाता- विवेकानंद शक्तिपीठ, रामबास, नारनौल, कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल भार्गव, वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि प्रोफेसर रमेश चंद्र शर्मा तथा विशिष्ट अतिथियों ने स्वामी जी व ओंकार के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। इसके पश्चात मास्टर रेयांश ने केंद्र की परिपाटी के अनुसार तीन ओंकार व शांति मंत्र करके कार्यक्रम का विधिवत आरंभ किया। केंद्र परिचय विवेकानंद केंद्र के प्रांत सह प्रमुख अनिल शर्मा द्वारा दिया गया।  



नगर प्रमुख महेश शर्मा द्वारा केंद्र गीत "धर्म के लिए जिएं, समाज के लिए जिएं" की प्रस्तुति दी गई। सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा नेहा ग्रेवाल ने स्वामी जी के शिकागो भाषण को अंग्रेजी में सुनाया। मुख्य वक्ता विवेक भारती जी ने विश्व बंधुत्व को स्वामी जी की आत्मा में रचा बसा एक भाव बताते हुए उनसे जुड़े कई रोचक संस्मरण सुनाए। पश्चात मुख्य अतिथि ममता यादव द्वारा विवेकानंद केंद्र, शिला स्मारक व उसके शिल्पी एकनाथ जी तथा जीवनव्रती कार्यकर्ताओं के बारे में विस्तार से बताया। छठी कक्षा के छात्र रेयांश ने एक सुंदर कविता का पाठ किया। विवेकानंद केंद्र शाखा-रेवाड़ी के नगर संचालक प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी रवि गुप्ता ने सन्यासी/महाराज एवं एक राजा के मध्य अंतर को अपने उद्बोधन द्वारा स्पष्ट किया तथा विश्व बंधुत्व से भारत विश्व गुरु पद की राह पर होने का संकेत दिया। प्रसिद्ध हरियाणवी कवि दलबीर फूल ने स्वरचित स्वामी जी की एक सुंदर कविता का गायन किया। कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल भार्गव ने स्वामी जी की शिक्षाओं के प्रचार प्रसार में विवेकानंद केंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा इसे समाज की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, मुख्य वक्ता तथा अध्यक्ष सहित सभी विशिष्ट अतिथियों को स्वामी जी का चित्र, शिला स्मारक का चित्र तथा स्वामी जी का साहित्य देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन केंद्र के विभाग सह प्रमुख श्री राजेंद्र सिंह द्वारा किया गया। अतिथि गण व उपस्थित महानुभावों का आभार नगर के बौद्धिक प्रमुख तथा वरिष्ठ अधिवक्ता अमर सिंह यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र द्वारा श्री राजेंद्र सिंह ने कराया। 



इस अवसर पर पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी भीमसेन गौड़, डॉक्टर आरके शर्मा, डॉ.एल एन शर्मा, शारदा यादव निदेशक - सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल, श्रुति शर्मा जिला अध्यक्ष - अखिल भारतीय साहित्य परिषद, पूर्व प्राचार्य पी के गुप्ता, अभय सिंह यादव, महेंद्र पाल यादव, राम अवतार एकलव्य, राम अवतार डीपीई, डॉ कविता, दलीप शास्त्री, डॉ अनिल यादव, दिनेश सैनी - संत कबीर स्कूल धारूहेड़ा, दिनेश चंद्र शर्मा, मुकेश चंद्र शर्मा, दिनेश यादव - विवेकानंद विद्या विहार चिल्हड़, मुख्य अध्यापक मनोज कुमार, विजय सिंह पीटीआई, योगेश, मनोज कुमार के अतिरिक्त विवेकानंद केंद्र से दशरथ चौहान, अनिल शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता रणजीत सिंह यादव, सावित्री यादव प्राचार्या - ऋषि पब्लिक स्कूल, राजेंद्र सिंह, महेश शर्मा, कैलाश चंद वर्मा, होशियार सिंह, सतीश गौड़, बहन कैलाश यादव, संगीता यादव, ऊषा शर्मा, यशपाल,  कृष्ण कुमार, राहुल राजपूत तथा ऋषभ यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल उपस्थिति 95 की रही।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें